{"_id":"f6c91817e33046e24a9de476b5af934d","slug":"now-all-india-student-can-take-admission-in-uptu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू खोलेगा देशभर के स्टूडेंट्स के लिए दरवाजे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीटीयू खोलेगा देशभर के स्टूडेंट्स के लिए दरवाजे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Dec 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के दरवाजे देशभर के छात्रों के लिए खुलेंगे। अन्य राज्यों के छात्रों के प्रवेश की सीमा को समाप्त कर असीमित करने के लिए यूनिवर्सिटी ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। आगामी सत्र से प्रवेश परीक्षा पास कर मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले दूसरे राज्यों के सभी छात्र यहां के कॉलेजों में पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, हर साल बड़ी संख्या में यूपीटीयू से जुड़े कॉलेजों में सीटें खाली रह जाती हैं। इन सीटों को भरने के लिए कॉलेजों ने अन्य राज्यों के छात्रों के प्रवेश की सीमा बढ़ाने को कहा था। ये सीमा फिलहाल जेईई के जरिये 10 प्रतिशत और एनआरआई मिलाकर कुल सीटों की 15 फीसदी है। इसके बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
कॉलेजों की मांग पर यूनिवर्सिटी ने बाहरी राज्यों के छात्रों को छूट देने का प्रस्ताव भेज दिया है। इसके बाद नए सत्र 2015-16 से मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले दूसरे राज्यों के सभी छात्र प्रवेश पा सकेंगे। जबकि अभी तक दस प्रतिशत की सीमा पूरी होने के बाद बाकी छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, इसका सबसे ज्यादा फायदा यूपी के आसपास स्थित राज्य दिल्ली, हरियाणा के छात्रों को मिलेगा। ये छात्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कॉलेजों में दाखिला लेकर घर से कॉलेज आकर पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं, इस निर्णय के बाद कॉलेजों में खाली रह जाने वाली सीटों को भी भरा जा सकेगा।