{"_id":"247eb932601940c867a52eee07a0bc2e","slug":"no-student-expell-from-school-due-to-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने पर अब नहीं निकाले जाएंगे छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फेल होने पर अब नहीं निकाले जाएंगे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Apr 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नौवीं और बारहवीं में फेल होने वालों छात्रों को अब स्कूल से नहीं निकाला जाएगा। ऐसे छात्रों को एक साल फेल होने पर उसी स्कूूल में दाखिला मिलेगा जबकि दूसरे साल फेल होने पर उन्हें पत्राचार विद्यालय में भेजने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
अप्रैल से शुरू हुए नए सत्र से यह नियम लागू कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों को अवगत करा दिया है। निदेशालय की अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (स्कूल) डॉक्टर सुनीता कौशिक ने इस बाबत एक सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
सर्कुलर में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2014-15 से नौवीं और बारहवीं में एक साल फेल होने पर छात्र को उसी स्कूल में दाखिला देना होगा। यदि बच्चा दूसरी बार फेल होता है तो उसे पत्राचार विद्यालय में भेजने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
अब तक छात्र के फेल होने पर स्कूल रिजल्ट खराब होने के डर से बच्चे को दाखिला नहीं देते हैं। ऐसे में उसे किसी दूसरे स्कूल में एडमिशन नहीं मिल पाता है। इस नियम के जरिए निदेशालय छात्रों को पढ़ने का मौका देना चाहता है। जिससे कि वह उसी स्कूल में पढ़ाई जारी रखे। गौरतलब है कि अब तक छात्र के फेल होने पर उसे स्कूल से निकाल दिया जाता था।