{"_id":"60805df88d69405725c81bfd0ee92908","slug":"no-management-quota-in-nursery-admission-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिलाः कोटा पाने के लिए कोर्ट की राह","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नर्सरी दाखिलाः कोटा पाने के लिए कोर्ट की राह
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में नर्सरी दाखिलों के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश के विरोध में निजी स्कूलों ने कोर्ट में जाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि इस वजह से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल जारी के मुताबिक राजधानी से 15 जनवरी से नर्सरी दाखिले शुरू होने हैं।
इससे पहले कोर्ट में जारी अवकाश के चलते स्कूल एसोसिएशन की ओर से याचिका नहीं डाली जा सकी थी। शुक्रवार को स्कूल एसोसिएशन इस बाबत कोर्ट का रुख कर सकता है। एसोसिएशन के सूत्रों की मानें तो निजी स्कूल प्रबंधन, मैनेजमेंट कोटा वापस पाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर सी जैन ने बताया कि स्कूल एसोसिएशन की ओर से कोर्ट में जाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसका असर नर्सरी दाखिला प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विशेषज्ञ की सलाह
एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम के प्रमुख सुमित वोहरा के मुताबिक यदि स्कूल एसोसिएशन को कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिल भी जाता है तो भी अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि शैक्षणिक सत्र 2014-15 की शुरुआत एक अप्रैल से होनी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट व सरकार भी अभिभावकों के हितों का ध्यान रखेंगे। ऐसे में अगर दाखिला प्रक्रिया में देरी होती भी है तो भी अभिभावकों को परेशानी से बचाने की ही कोशिश की जाएगी।