{"_id":"ae7642739fed976131fb4290656d87d9","slug":"no-exam-in-between-15-to-17-may-new-dates-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से 17 मई के बीच परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखें घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
15 से 17 मई के बीच परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखें घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 09 May 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम की गिनती की वजह से पंजाबी यूनिवर्सिटी ने परीक्षाओं की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। 15 से 17 मई के बीच होने वाली परीक्षाएं अब 19 से 23 मई तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के परीक्षा कंट्रोलर की तरफ से परीक्षाओं की नई तारीख जारी कर दी गई है। 15 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं 19 मई को ली जाएंगी।
इसमें ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस पेपर, टैक्स प्रोसीजर एंड प्रैक्टिस, सेंट्रल एंड स्टेट सेल्स टैक्स, प्रिंसिपल्स एंड प्रैक्टिस ऑफ इंश्योरेंस, फंक्शनल इंग्लिश, फोनेटिक्स ऑफ इंग्लिश, बिजनेस एंड ऑफिस प्रैक्टिस पेपर बी, बुक कीपिंग एंड अकांउटेंसी, रूरल डेवलपमेंट, होम मैनेजमेंट, फैमिली फाइनेंस मैनेजमेंट, सोश्योलॉजी, फंडामैंटल्स ऑफ सोश्योलॉजी, सोशल वर्क, फील्ड्स ऑफ सोशल वर्क एवं कारजी पंजाबी शामिल हैं।
विज्ञापन
16 मई को होने वाली परीक्षाएं 23 मई को ली जाएंगी। इनमें एमए पॉलीटिकल साइंस पेपर 3 एवं 4, ऑप्शन (8) कंपेरेटिव वेस्टर्न पॉलीटिकल (यूके, यूएसए, स्विट्जरलैंड एंड फ्रांस) शामिल हैं।
विज्ञापन
17 मई को होने वाली परीक्षाएं 19 मई को होंगी। इसमें एमएससी आईटी का रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम एंड ऑरेकल शामिल हैं। 15 मई को होने वाले एम कॉम के पेपर कंप्यूटर एप्लीकेशनल्ज इन बिजनेस 21 मई को होगा।
ज्ञानी का पेपर 6 लेख साहित रूप आलोचना अते व्याकरण 22 मई को एवं प्राक शास्त्री का पेपर विकल्प हिंदी एवं विकल्प हिस्ट्री 20 मई को करवाया जाएगा।