फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no entrance for mtech admission, admission only to gate qualified

इंजीनियरिंग में दाखिला, पढ़ें अच्छी और बुरी खबर

Tue, 03 Mar 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
no entrance for mtech admission, admission only to gate qualified

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) अब मास्टर इन इंजीनियरिंग (एमई) और मास्टर इन टेक्नोलॉजी (एमटेक) कोर्स में दाखिले के नियमों में बदलाव करने जा रही है। एमई और एमटेक कोर्स के लिए पीयू आगामी 2015-16 सत्र से एंट्रेंस टेस्ट आयोजित नहीं करेगा। इन कोर्स में दाखिला गेट (ग्रेच्युटी एप्टीट्यूड टेस्ट) क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स को ही दिया जाएगा।

विज्ञापन


पीयू की 8 मार्च को होने वाली सिंडीकेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। 2014 में पीयू द्वारा एमई-एमटेक कोर्स के लिए आयोजित एंट्रेंस को कोई स्टूडेंट क्लीयर नहीं कर पाया था। सिंडीकेट बैठक में पीयू के टीचिंग और नॉन टीचिंग महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) दिए जाने पर भी फैसला होगा।
विज्ञापन


पीयू के कुलपति द्वारा इस मामले में गठित कमेटी ने दो बच्चों तक सीसीएल लाभ देने का प्रपोजल तैयार किया था। कमेटी द्वारा चार साल से कम उम्र के बच्चे और किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चे की मां को सीसीएल देने में प्राथमिकता दी जाएगी। पीयू की पूटा और नॉन टीचिंग एसोसिएशन लंबे समय से सीसीएल की मांग को उठाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल फीस के स्ट्रक्चर में बदलाव पर फैसला होगा

no entrance for mtech admission, admission only to gate qualified

सिंडीकेट बैठक में पीयू के हॉस्टल फीस के स्ट्रक्चर में बदलाव को लेकर भी अहम फैसला लिया जाएगा। बीकॉम और बीबीए सेमेस्टर सिस्टम में दाखिले के नए नियमों पर भी सिंडीकेट में प्रस्ताव लाया गया है। पीयू से रेगुलर एमफिल करने वाले स्टूडेंट्स को दो साल के भीतर पीएचडी में रजिस्ट्रेशन की अनुमति का प्रस्ताव भी आगामी सिंडीकेट में रखा जाएगा।

रिसर्च स्कॉलर के लिए हॉस्टल में खास सुविधाएं
पीयू सिंडीकेट में 300 से अधिक रिसर्र्च स्कॉलर को बेहतर हॉस्टल सुविधा देने के प्रस्ताव पर फैसला होगा। रिसर्च स्कॉलर के लिए हॉस्टल में अलग ब्लॉक का प्रोविजन किया गया है। रिसर्च स्कॉलर से हर महीने 5 हजार रुपये चार्ज किए जाएंगे। रिसर्च स्कॉलर के कमरों में नया फर्नीचर, नई वायरिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
 
आईपैड के साथ होगी सिंडीकेट बैठक
8 मार्च को होने वाली पीयू सिंडीकेट काफी खास होगी। सिंडीकेट में सभी सदस्यों के लिए 20 आईपैड स्थापित किए जाएंगे। आईपैड खरीदने की प्रक्रिया जारी है। सभी सिंडीकेट सदस्यों को पैन ड्र्राइव में पूरा एजेंडा दिया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह प्रयोग किया जा रहा है। प्रयोग सफल रहा तो सीनेट सदस्यों को भी आईपैड दिए जाएंगे।

पीयू सिंडीकेट में इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर

no entrance for mtech admission, admission only to gate qualified

-सेल्फ फाइनेंस कोर्स में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत फीस माफी को लेकर नियमों पर मुहर लगेगी।
-कार्पोरेट सिक्योरटी, सेफ्टी एंड फायर प्रोटेक्शन का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा।
-स्किल डेवलेपमेंट के लिए क्रेडिट फ्रेमवर्क और च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव भी पीयू सिंडीकेट में आएगा।
-यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) में एमबीए (एग्जीक्यूटिव) में दाखिले के नियमों पर मुहर लगेगी।
-चाइनीज और तिब्बतियन सर्टिफिकेस कोर्स में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव।
-प्रशासक के सलाहाकार विजय कुमार देव को फैकल्टी अलॉट करने का प्रस्ताव।
-सेक्टर-11 जीसी स्थित फिजिकल एजुकेशन विभाग में एमफिल कोर्स शुरू करने पर फैसला।  
-बैठक में छह महीने के लिए बोर्ड ऑफ फाइनेंस की मिनट्स को मंजूरी का मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed