BBAU: कोर्स शुरू कर दिया और क्लासरूम बनाया ही नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएयू में इस साल खोले गए इनोवेटिव व कंटमप्रेरी कोर्सेज की
यहां पर बीटेक के विभिन्न ब्रांचों के स्टूडेंट को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। यही हाल लाइब्रेरी साइंस के कोर्स का भी है। दरअसल अभी तक इन कोर्सों को पढ़ाने के लिए कमरों की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
बीबीएयू में इस
शैक्षिक सत्र से कई नए कोर्स शुरू किए हैं। इसमें कई डुअल डिग्री कोर्स भी
शुरू किए गए हैं ताकि स्टूडेंट को राजधानी में ही अच्छे कोर्सेज पढ़ने का
मौका मिल सके।
मगर इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बिना संसाधन के जल्दीबाजी
में कोर्स शुरू कर दिए गए। छात्रों के मुताबिक सुविधाएं न होने से उन्हें
पढ़ाई में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
इस संबंध में बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ.
गोविन्द जी पांडेय का कहना है कि यूनिवर्सिटी के पास संसाधनों की कमी नहीं
है। यहां पर परिसर में पर्याप्त जगह हैं। फंड की भी कोई कमी नहीं है। हमने
स्टूडेंट को एडमिशन दिया है तो उन्हें अच्छी सुविधाएं और पढ़ाई भी
करवाएंगे।