{"_id":"baab5a2f109345af16c4fb9fc7f24890","slug":"nit-student-got-success-in-gate-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी के छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एनआईटी के छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 09 Apr 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वर्षों से अस्थायी परिसर में चल रहे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड (एनआईटी) के 17 छात्र गेट परीक्षा में सफल रहे हैं। इसके अलावा कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से देश की नामी कंपनियों में 12 छात्रों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
रूड़की की नमिता को मिला 9 लाख का पैकेज
हाल ही में यहां पहुंची ट्राइडेंट इंडिया, स्पेक्ट्रम प्लानिंग और सनकोर के लिए हुए कैंपस इंटरव्यू में ट्राइडेंट इंडिया व स्पेक्ट्रम प्लानिंग के लिए 12 छात्रों का चयन हुआ है। जिसमें से 8 अंतिम वर्ष और 4 तृतीय वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथ दर्शन को केवल एक भक्त ने लगाया नंबर
विज्ञापन
रुड़की निवासी नमिता कालरा का चयन ट्राइडेंट कंपनी में 9 लाख रूपए के सालाना पैकेज पर हुआ है।
अभी नहीं है अपनी परिसर
एनआईटी का अभी अपना स्थायी परिसर खड़ा नहीं हो पाया है। अस्थायी परिसरों में संचालित हो रहे एनआईटी के छात्रों ने देश की सर्वोच्च परीक्षाओं में शुमार गेट में सफलता पाने के साथ देश की नामी कंपनियों में लाखों के पैकेज मिला है।
पढ़ें, उत्तराखंड में पीडीएफ बिगाड़ सकती है कांग्रेस का खेल
एनआईटी कभी प्राविधिक शिक्षा निदेशालय की भूमि पर, तो कभी आईटीआई या प्राविधिक शिक्षा की भूमि पर अस्थायी स्ट्रक्चर खड़े कर चल रही है। इसके बाद भी एनआईटी के छात्रों ने सफलता के झंडे गाड़कर संस्थान की गुणवत्तापरक शिक्षा की झलक दिखाई है।
गेट में 17 छात्रों को मिली सफलता
गेट परीक्षा में अकेले इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड से अंकुर डिमरी, अखिलेश रावत, अतुल कुमार, अवनीश कुमार, मीनू, सचिन चौधरी, शोभा, विनय वर्मा, अंकित अग्रवाल, योगेश सिंह कैंतुरा जबकि इलैक्ट्रिकल विभाग से वेदानंद साकेत, राकेश, पंकज कुमार, प्रकाश शर्मा, प्रभात शेखर, अमृता शर्मा, विवेक कुमार बोहरा ने सफलता पाई है। मोहित सिंह धर्मशक्तू कैट और उत्कर्ष शर्मा ने जीआरई की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
एनआईटी तिरूचि से एमओयू
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर के साथ एनआईटी तिरूचि ने एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरसाइनिंग) साइन किया है। संस्थान के निदेशक एचटी थोराट ने बताया कि एनआईटी तिरूचि (तमिलनाडू) के निदेशक एस सुंदरराजन के साथ उन्होंने एमओयू साइन किया है।
पढ़ें, केवल खास दिनों पर पूजी जाती हैं यह बेटियां
इससे एनआईटी तिरूचि में एनआईटी उत्तराखंड के के एमटेक शिक्षकों को पार्टटाइम पीएचडी का अवसर मिलेगा। इस एमओयू से आकदमिक और शोध के क्षेत्र में दोनों संस्थान एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। तिरूचि देशभर की टॉप एनआईटी में शामिल है।