{"_id":"649cd4dba18c955a9b6b81a4c1245576","slug":"news-pattern-of-copy-checking-in-cisce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE में इस बार होगा मॉडर्न मूल्यांकन, कैसे जानें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CISCE में इस बार होगा मॉडर्न मूल्यांकन, कैसे जानें
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Nov 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इधर कॉपी चेक और उधर रिजल्ट तैयार। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड में सत्र 2014-15 की परीक्षाओं में कुछ ऐसा ही नजारा होगा। काउंसिल ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया ऑनलाइन करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके लागू होते ही कॉपी चेक होने के साथ ही छात्र के अंक सीधे काउंसिल के डाटा बेस में चले जाएंगे और उसकी मार्कशीट तैयार हो जाएगी। इसके लिए काउंसिल वर्ष 2015 की दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में ‘ऑटोमेशन ऑफ इवैल्यूएशन ऑफ आंसर स्क्रिप्ट’ प्रक्रिया अपनाने वाला है।
विज्ञापन
ऐसे होगा ऑनलाइन काम
- हर परीक्षक को खास हैंड राइटिंग रिकग्निशन डिवाइस दी जाएगी
- इस डिवाइस की मदद से परीक्षक कॉपी पर जो अंक लिखेंगे, वे खुद ही टेक्स्ट के तौर पर दर्ज हो जाएंगे
- सभी मूल्यांकन केंद्रों पर टैबलेट दिए जाएंगे, जिनमें डिवाइस से टेक्स्ट डाटा रखा जाएगा
- काउंसिल ऑनलाइन क्लाउड बेस्ड सॉफ्टवेयर तैयार करवा रहा है, जिसमें देश के सभी मूल्यांकन केंद्रों का डाटा पलक झपकते ही जुटा लिया जाएगा
- डाटा बेस सॉफ्टवेयर हर छात्र के अंकों का रिकार्ड काउंसिल के रिजल्ट पैटर्न के अनुसार दर्ज करेगा और रिजल्ट तैयार कर लिया जाएगा
इस साल दिया था यूनिक आईडी न.
सीआईएससीई ने वर्ष 2014 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में हर छात्र को यूनिक आइडेंटिटी (यूआईडी) नंबर दिया था। इसके तहत हर छात्र का रिकार्ड तैयार किया गया था। यूआईडी की मदद से परीक्षार्थी कभी भी अपने रिजल्ट की डुप्लीकेट कॉपी वेबसाइट से निकाल सकते हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब मूल्यांकन को भी हाईटेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
काउंसिल की ओर से ऑटोमेशन तकनीक पर इवैल्यूएशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस संबंध में नए दिशानिर्देश जारी कर दिए जाएंगे। छात्रों को इसका फायदा होगा। उन्हें रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
- प्रीति सक्सेना, उप प्राचार्य, राजा राम मोहन राय एकेडमी