{"_id":"61ab4434c0a0e45dd50808ba8b3b9d04","slug":"news-for-pu-campus-residents-and-pu-hostlers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू कैम्पस में रह रहे लोगों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू कैम्पस में रह रहे लोगों के लिए बुरी खबर
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने 1 अप्रैल 2014 से कैंपस स्थित मकानों की लाइसेंस फीस और पानी चार्जेज में बढ़ोतरी करने का प्रपोजल तैयार किया है। लाइसेंस और पानी चार्ज में 10 फीसदी तक इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
26 अप्रैल को पीयू सिंडीकेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। चंडीगढ़ के अलावा रीजनल सेंटर होशियारपुर और लुधियाना स्थित कैंपस के मकानों की भी लाइसेंस फीस और वाटर चार्ज बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
पीयू डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो.एके भंडारी की अध्यक्षता में 6 मार्च को हाउस अलॉटमेंट कमेटी (एचएसी) की बैठक में लाइसेंस फीस और पानी चार्जेज बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
कमेटी ने सीवरेज चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। सेक्टर-14 और सेक्टर-25 साउथ कैंपस में पीयू कर्मचारियों के 1400 से अधिक मकान और फ्लैट हैं।
मकानों की लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी
हाउस टाइप----------पहले----------नई रेट
वीसी हाउस----------610----------670
जी टाईप-------------560----------620
एफ, टी-------------325----------360
वार्डन हाउस---------325----------360
टीएफ, एनटीएफ------145----------160
सी टाइप-------------110----------120
डी टाइप------------145----------160
ई,ई-1, टी-2----------270----------300
SQ, SR, RWK----50----------55
(वाटर चार्ज में 10 से 35 रुपये इजाफा किया जाएगा, जबकि सीवरेज चार्ज 10 से 50 रुपये रहेंगे)
पीयू में मकानों की रेनोवेशन पर 8 करोड़ खर्च
पीयू प्रशासन ने कैंपस में बने करीब 1400 मकानों की रेनोवेशन के लिए अभी तक करीब 8 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने ही सबसे पहले ए और बी कैटेगरी मकानों की जर्जर हालत के मामले को प्रमुखता से उठाया था।
पीयू 50 साल से अधिक पुराने मकानों के टॉयलेट, पानी की पाइप और बिजली की तारें बदलना शुरू कर दिया है। टायलेट और पानी की पाइपों पर 4.50 करोड़ और बिजली की तारों पर 3.50 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं।
पीयू हॉस्टल चार्ज भी बढ़ाने की तैयारी
2014 में पीयू के सभी हॉस्टल चार्ज में भी 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रपोजल तैयार किया था, लेकिन विद्यार्थियों के विरोध के कारण अभी तक नए चार्ज लागू नहीं हो सके।
उधर, पीयू आगामी सत्र की शुरूआत से पहले ही नए हास्टल चार्ज को जारी करने की तैयारी में है। पीयू के 16 हॉस्टल में 6 हजार से अधिक लड़के और लड़कियां रहती हैं। आगामी सत्र से पीयू में गर्ल्स का हॉस्टल नंबर 10 भी तैयार हो जाएगा।
कोट्स
पीयू प्रशासन द्वारा विभिन्न फीस में इजाफा करना तो ठीक है, लेकिन प्रशासन को कर्मचारियों के मकानों की खस्ता हालत पर भी ध्यान देना चाहिए। कई मकानों की दीवारें और छत गिरने का इंतजार कर रही हैं। पीयू प्रशासन को तुरंत रेनोवेशन का काम पूरा करना चाहिए।
दीपक कौशिक (पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन प्रधान)
पीयू में सभी मकानों की रेनोवेशन का काम शुरू हो चुका है। टायलेट और पानी की पाइपों को बदला जा रहा है। बिजली की तारों की भी री-वायरिंग की जा रही है। लाइसेंस फीस और हाउस रेंट में मामूली इजाफा किया जाता है।
आरके राय (एक्सईएन पंजाब यूनिवर्सिटी)