फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new ruel in practical examnation in kanpur university

परीक्षा में नहीं मिल पाएंगे अब 75 फीसदी अंक!

Thu, 05 Feb 2015 05:18 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
new ruel in practical examnation in kanpur university

प्रायोगिक परीक्षाओं में मनमानी रोकने के लिए कानपुर विश्वविद्यालय ने कई कदम उठाए हैं। यहां तक कि 75 फीसदी से अधिक अंक देने पर परीक्षक को कारण बताना होगा। इतना ही नहीं प्रायोगिक परीक्षा की कॉपी भी घर नहीं मंगाई जा सकेगी। परीक्षक को आंतरिक मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवानी होगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से गठित एक्सपर्ट कमेटी ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए आठ बिंदुओं वाला मानक तय किया है। परीक्षा में इन मानकों का पालन अनिवार्य होगा। इसका आदेश परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी कालेजों को भेजा गया है। इसके तहत मौखिक परीक्षा के लिए हर परीक्षार्थी को पांच से आठ मिनट का समय देना होगा।
विज्ञापन


परीक्षक को किसी परीक्षार्थी को 75 फीसदी से अधिक अंक देने पर कारण बताना होगा। इतना ही नहीं लिखित परीक्षा में मिले अंक से भी इसकी तुलना की जाएगी। परीक्षक की ओर से दिए गए अंक को ऑनलाइन भी करना होगा। इसके अलावा प्रायोगिक परीक्षा में उपयोग की गई उत्तर पुस्तिका भी विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक का यह निर्देश सभी कालेजों में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई में बढ़ेंगी 46 हजार सीटें

new ruel in practical examnation in kanpur university

प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 46,600 सीटें बढ़ेंगी। प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा भुवनेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अनुदेशकों के खाली  1600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नियमावली पुरानी होने के चलते आईटीआई में अनुदेशकों की भर्ती नहीं हो पा रही थी। इसके लिए नई नियमावली बनाते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। फिलहाल साक्षात्कार चल रहे हैं। नया सत्र शुरू होने से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

पिछले दो वित्तीय वर्षों में असेवित तहसीलों, विकास खंडों में कुल 40 नए आईटीआई खोले गए हैं। इनके भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन संस्थानों में 36,360 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया अगस्त 2015 में प्रारंभ होने वाले सत्र से शुरू कर दी जाएगी। विभाग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मियों को नौकरी के दौरान प्रशिक्षण देने के लिए आईटीआई अलीगंज लखनऊ परिसर में प्रादेशिक स्टाफ  प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र की स्थापना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed