फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new courses will be started in dpmr

डीपीएमआर में चलेंगे ये नए ग्रेजुएशन कोर्स

Tue, 03 Dec 2013 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
new courses will be started in dpmr

केजीएमयू के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबलिटेशन (डीपीएमआर) नि:शक्तों के पुनर्वास से संबंधित नर्सिंग व फिजियोथेरेपी के पाठ्यक्रम शुरू करेगा।

विज्ञापन


यह जानकारी सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस में विभाग के हेड प्रो. आरएन श्रीवास्तव ने दी।


प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि डीपीएमआर विभाग नि:शक्तजनों को सस्ते एवं गुणवत्ता वाले कृत्रिम अंग बनाकर देने वाला प्रदेश का एकमात्र विभाग है।

पढ़ें- KGMU: जुटे पुराने साथी, यादें हुईं ताजा


जयपुर, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के संस्थानों की तरह ही वहां भी विश्वस्तरीय कृत्रिम अंग बनाए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि जल्दी ही यहां बैचलर इन फिजियोथेरेपी, मास्टर इन फिजियोथेरेपी, बैचलर इन ऑक्युपेशनल थेरेपी, मास्टर इन आक्युपेशलन थेरेपी, बैचलर इन प्रोस्थेटिक, आर्थोटिक, मास्टर इन प्रोस्थेटिक एंड आर्थोपैडिक व बैचलर इन रिहैबिलिटेशन नर्सिंग के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस तरह के पाठ्यक्रम शुरू होने से नि:शक्तों के पुनर्वास के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार हो सकेगा।

पढ़ें- केजीएमयू की नई ओपीडी में भटकते रहे मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि नि:शक्तजन दिवस पर मंगलवार को लिंब सेंटर में जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, बैसाखी बांटे जाएंगे। इसके अलावा वहां भर्ती नि:शक्तजनों के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। लिंब सेंटर के वर्कशॉप इंचार्ज अरविंद निगम ने बताया कि विभाग में 25 तरह के कृत्रिम अंगों का निर्माण किया जाता हैं।

वर्ष में जरूरतमंदों को लगभग 350 कृत्रिम अंग और 7500 सहायक उपकरण बनाकर दिए जाते हैं।

(अन्य अपडेट, सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए आप हमें facebook पर ज्वॉइन करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed