फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   negligence of HPU examination branch.

इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकती है एचपीयू?

Thu, 16 Oct 2014 10:00 AM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
negligence of HPU examination branch.

प्रदेश विश्वविद्यालय में परीक्षा शाखा की लापरवाही का एक और कारनामा सामने आया है। इक्डोल से बीएड कर रहे हमीरपुर और बिलासपुर के करीब सौ छात्रों की अवार्ड लिस्ट का बंडल ही गायब हो गया है। इस कारण इन सेंटरों का परिणाम ही घोषित नहीं हो सका है।

विज्ञापन


परिणाम न आने से छात्र न तो अपना रिजल्ट जान पाए और न ही बुधवार से शुरू ही रि-अपीयर परीक्षा में बैठ पाए। इनके हाथ से परीक्षा में बैठने का एक मौका तो गया ही, साथ ही डिग्री भी कम से कम एक साल के लिए लटक गई है। चार अक्तूबर को घोषित हुए बीएड के परीक्षा परिणाम के बाद से अब तक इन इक्डोल के छात्रों का परिणाम घोषित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दाव पर इक्डोल के छात्रों का एक साल

negligence of HPU examination branch.

हमीरपुर और बिलासपुर सेंटर से आए छात्रों ने परिणाम को लेकर विवि में संबंधित शाखा में संपर्क किया। वहां उन्हें बताया गया कि अवार्ड लिस्ट का बंडल ही नहीं मिल रहा है। वहां तैनात स्टाफ ने रिजल्ट पता करने आए छात्रों को भी स्टोर में बंडल खोलने को लगाया, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली।

परिणाम का पता न चलने से अब इक्डोल के इन छात्रों का साल दाव पर लग गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन छात्रों में अधिकतर सरकारी कर्मचारी थे। इनकी डीपीसी होनी थी, जो अब परिणाम घोषित न होने के कारण लटक गई है। इन दिनों डीपीसी के लिए इसी बीएड के परिणाम के आधार पर विभाग से नाम भेजे जाने थे। बीएड के वर्क एक्सपीरियंस 8वां ए पेपर की अवार्ड लिस्ट का पता न लगने के कारण इन दोनों सेंटर के इक्डोल छात्र परेशान है।

छात्र बोले, इसके लिए विवि जिम्मेदार

negligence of HPU examination branch.

छात्रों का कहना है कि यह पूरी तरह से विवि स्तर पर हुई चूक है। इसके लिए पूरी तरह से विवि और इसकी परीक्षा शाखा जिम्मेदार है। छात्र परेशान है। इस तरह से विवि की परीक्षा शाखा से अवार्ड लिस्ट गायब हो जाने से विवि की परीक्षा शाखा की गोपनीयता पर भी सवाल उठने लगे है। विवि स्तर पर ही बरती गई इस लापरवाही का खामियाजा इन छात्रों को भुगतना पड़ेगा। इनकी डिग्री लेट हो जाएगी।

प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि मंगलवार को ही मामला उनके संज्ञान में आया है। इसके तुरंत बाद संबंधित शाखा को इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द छात्रों के रुके हुए परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed