{"_id":"45479c23e0e62ae026696e5450cb97e1","slug":"ncte-sent-notice-to-1400-colleges-of-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के 1400 से ज्यादा कॉलेजों की मान्यता खतरे में","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपी के 1400 से ज्यादा कॉलेजों की मान्यता खतरे में
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
टीचर एजूकेशन की नई नियमावली लागू करने के उद्देश्य से नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने यूपी के 1400 से ज्यादा बीएड, एमएड, बीपीएड, बीटीसी और डीपीएसई कॉलेजों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
इन कॉलेजों से 21 दिन के अंदर शपथ पत्र मांगा गया है, जिसमें नए नियम-मानक से पढ़ाई, टीचर्स की नियुक्ति और व्यवस्था बनाने का जिक्र है। ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित कॉलेजों की मान्यता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध करीब 200 कॉलेजों को भी नोटिस मिली है।
एनसीटीई ने टीचर एजूकेशन की नई नियमावली बना दी है।
लेकिन यूपी सरकार और कॉलेज संचालक नई नियमावली लागू करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। इससे नाराज होकर ही एनसीटीई ने 24 दिसंबर 2014 को नोटिस जारी किया है। इसमें यूपी के 90 फीसदी कॉलेज संचालकों ने मांगने के बाद भी शपथ पत्र नहीं जमा किया है।
विज्ञापन
जो कॉलेज संचालक शपथ पत्र नहीं देंगे, उनकी मान्यता खत्म कर दी जाएगी। एक्सपर्ट प्रो. एचसी पंत ने बताया कि 21 दिन के अंदर शपथ पत्र एनसीटीई को नहीं मिला तो मान्यता खत्म हो जाएगी।