फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NCERT website for geology.

एनसीईआरटी में भूगोल नहीं घुमाएगा गोल

Tue, 22 Sep 2015 04:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Sep 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
NCERT website for geology.

भूगोल को पढ़ने और रट्टा मारने के बजाए अब ऑनलाइन सीख सकेंगे। नेशनल काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की ओर से इसरो के सहयोग से वेब पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल में भूगोल को देखकर समझा जा सकेगा।

विज्ञापन


एनसीईआरटी की ओर से लांच किया गया यह पोर्टल इसरो के सहयोग से संचालित होगा। इस पोर्टल पर बच्चे ऑनलाइन न केवल अपने गांव, शहर की पूरी मैपिंग देख सकेंगे, बल्कि भूगोल से जुड़ी तमाम जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


‘स्कूल भुवन’ नाम का यह पोर्टल छात्रों को प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण और सतत विकास में उनकी भूमिका की भी जानकारी देगा।

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक सभी संबद्ध स्कूलों को अपने बच्चों को इस पोर्टल से भूगोल की जानकारी देनी होगी। भूगोल शिक्षकों को भी निर्देशित किया गया है कि वह इस पोर्टल से अपनी तैयारी करें और बच्चों को भूगोल की जानकारी ऑनलाइन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है वेबसाइट : www.bhuvan.nrsc.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed