फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mission admission start in chandigarh

दाखिले के दिन दोनों अभिभावकों की मौजूदगी है जरूरी

Wed, 08 Jan 2014 01:31 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
Mission admission start in chandigarh
एंट्री लेवल पर शहर के प्रतिष्ठित सेंट जोन, कॉर्मल कान्वेंट, सेक्रेड हार्ट और सेंट ऐंस स्कूल में नौनिहालों के दाखिले के इच्छुक अभिभावक जनवरी के तीसरे हफ्ते में शहर से बाहर जाने का प्रोग्राम कैंसल कर दें। इन चार कान्वेंट स्कूलों ने लकी ड्रा में सफल बच्चों के दाखिले के समय माता-पिता का मौजूद होना अनिवार्य कर दिया।
विज्ञापन


किसी भी एक अभिभावक के दाखिले के समय गैरहाजिर होने पर लकी ड्रा में नाम होने पर भी बच्चे का दाखिला नहीं हो पाएगा। कान्वेंट स्कूलों में 15 जनवरी को दोपहर 3 बजे लकी ड्रा होगा। 16 जनवरी सुबह स्कूल नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर लकी ड्रा में सफल बच्चों के नाम की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत कान्वेंट स्कूल ने फीस जमा करने और दाखिले की तिथि 21 से 25 जनवरी तय की है।
विज्ञापन


कान्वेंट स्कूल प्रबंधकों ने अभिभावकों को कहा है कि दाखिले के दिन दोनों अभिभावकों का स्कूल में मौजूद होना जरूरी है। गौरतलब है कि शहर के चार कान्वेंट स्कूलों में यूकेजी और एलकेजी की 710 सीटों के लिए 4150 बच्चों के आवेदन फार्म पहुंचे हैं।  ने आवेदन किया
विज्ञापन
विज्ञापन


कान्वेंट 14 जनवरी को जारी करेंगे आवेदन लिस्ट
एंट्री लेवल पर दाखिला सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों को लकी ड्रा से पहले योग्य बच्चों की आवेदन लिस्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। प्रत्येक स्कूल को बच्चे का पूरा ब्योरा वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर लगाना होगा।

जानकारी अनुसार, सेक्रेड हार्ट, सेंट जोन, कॉर्मल कान्वेंट और सेंट ऐंस स्कूल 14 जनवरी को वेबसाइट पर सभी बच्चों की पूरी लिस्ट अपलोड कर देंगे। कान्वेंट स्कूलों ने आवेदन लिस्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। प्राइवेट स्कूलों पर भी यही रूल लागू होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी इसपर पूरी नजर रखेंगे।

स्कूलों को जारी होगा नोटिस
 कॉमन एडमिशन शेड्यूल की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर शिक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई करने के मूढ़ में है। कुछ स्कूलों द्वारा अभिभावकों से 10 जनवरी से पहले ही फीस जमा कराकर सीट पक्की करने को कह रहे हैं। अभिभावकों की परेशानी को अमर उजाला ने 7 जनवरी के अंक में कॉमन एडमिशन शेड्यूल से भी अभिभावकों को राहत नहीं... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

इसके बाद शिक्षा विभाग ने इसी हफ्ते सभी स्कूलों को दोबारा से फीस शेड्यूल को फॉलो करने के निर्देश जारी करने का फैसला लिया है। डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत ही फीस लेनी होगी। ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी और जवाब-तलब किया जाएगा। अभिभावक ऐसे स्कूलों की जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित में शिकायत कर सकते हैं।


आरआईएमटी का लकी ड्रा आज
मनीमाजरा स्थित आरआईएमटी स्मार्ट स्कूल में प्री-नर्सरी में दाखिले के लिए बुधवार को लकी ड्रा निकाला जाएगा। प्रिंसिपल पूनम कटौच ने बताया कि 60 सीटों के लिए सुबह 10 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि आरटीई के तहत रिजर्व 25 फीसदी सीटों का ड्रा 15 जनवरी को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed