{"_id":"7637f67fb598771ff5897cbeb9744fe1","slug":"mission-admission-2014-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 तक मिलेंगे मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
18 तक मिलेंगे मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में फॉर्म
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jun 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड से संबद्ध शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में दाखिले की प्रकिया शुरू हो गई है तो कुछ में शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में दाखिले के लिए एडमिशन फॉर्म 18 जून तक मिलेंगे। कक्षा नौ में दाखिले सीट खाली होने पर ही दिए जाएंगे।
अमीनाबाद इंटर कॉलेज में अभी फॉर्म मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं, जुबली और नवयुग कन्या इंटर कॉलेज में दाखिले के लिए फॉर्म जुलाई में ही मिलेंगे।
मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में दाखिले हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। मेरिट सूची का प्रकाशन 23 जून को होगा। वहीं, कॉलेज में कक्षा नौ के दाखिलों पर स्थिति बाद में साफ होगी।
सीटें खाली होने पर अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा लेने के बाद स्टूडेंट्स को दाखिला मिलेगा। अमीनाबाद इंटर कॉलेज में दाखिले के लिए एडमिशन फॉर्म इस समय मिल रहे हैं।
विज्ञापन
एडमिशन का फैसला लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। वहीं, राजकीय जुबली और नवयुग कन्या इंटर कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य के अनुसार एडमिशन फॉर्म जुलाई में ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन