{"_id":"94ac00c0765c92cee6763e562b7818df","slug":"merit-in-iti-can-go-above-95","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वर्ष का रिकार्ड तोड़ सकता है ITI","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
10 वर्ष का रिकार्ड तोड़ सकता है ITI
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 27 Jun 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इस बार मेरिट लिस्ट 95 प्रतिशत से आगे जा सकती है।
विज्ञापन
आईटीआई सूत्रों की मानें तो देर शाम तक दाखिले के लिए मेरिट सूची तैयार करने का काम जारी रहा, जिसमें अधिकतम 95 प्रतिशत को आधार बनाकर मेरिट सूची तैयार की जा रही है।
हालांकि आईटीआई प्रशासन ने इस मामले पर शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे के बाद अपनी प्रतिक्रिया देने की बात कही है। क्योंकि सुबह ही मेरिट सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
आईटीआई प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्ष में यह मेरिट लिस्ट सबसे हाई जाने वाली है, जिसका अनुमान पहले से ही लगाया जा रहा था। क्योंकि इंजीनियरिंग में लगातार विद्यार्थियों को असफलता हाथ लग रही है। पिछले वर्ष 93 प्रतिशत, उससे पहले 92 और उसके भी पहले 87 फीसदी रही थी मेरिट लिस्ट।
विज्ञापन