फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mega Job Fest in Chandigarh

युवाओं के लिए नौकरी पाने का गोल्डन चांस

Wed, 21 Jan 2015 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Jan 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
Mega Job Fest in Chandigarh

देश दुनिया की मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी के इच्छुक ट्राइसिटी के सैकड़ों युवाओं के लिए नौकरी का गोल्डन चांस मिल सकता है। डायरेक्टर हायर एजुकेशन संदीप हंस के निर्देश पर शहर के सभी 5 गवर्नमेंट कालेज मिलकर मेगा जॉब फेस्ट आयोजित करेंगे।

विज्ञापन


31 जनवरी 2015 को सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज में एक दिवसीय मेगा जॉब फेस्ट होगा। 40 से अधिक नामी कंपनियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। जीसी-46 में लगातार छठे साल जॉब फेस्ट आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कालेज स्तर पर हर साल 250 से 300 युवाओं को ऑन द स्पॉट जॉब ऑफर लेटर मिलते रहे हैं। जॉब फेस्ट संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। स्टूडेंट्स सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 9855103460 (डा. जेके सहगल) पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 कंपनियों ने हिस्सा लेने की भरी हामी

Mega Job Fest in Chandigarh

डा. सहगल ने बताया कि जॉब फेस्ट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 50 से अधिक कंपनियों को चिट्ठी भेजी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक 20 कंपनियों ने जॉब फेस्ट में आने की हामी भर दी है।

उन्होंने कहा कि जॉब फेस्ट में 35 से 40 कंपनियों के आने की उम्मीद है। सहगल के अनुसार आजकल बैंकिंग सेक्टर में फ्रेश ग्रेजुएट की अधिक डिमांड है। जॉब फेस्ट में 1.50 से 4 लाख तक पैकेज मिलने की उम्मीद है।

9 बजे से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Mega Job Fest in Chandigarh

जीसी-46 जॉब फेस्ट में सभी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए एंट्री फ्री रहेगी। सुबह 9 से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन होगा। फेस्ट में आने वाली सभी कंपनियों को कमरे अलॉट किए जाएंगे।

कंपनियां लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लेंगी। स्टूडेंट्स को 5 से 6 बायोडाटा की कापी, एकेडमिक  सर्टिफिकेट की फोटो कापी और ओरिजनल डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी।  

जॉब फेस्ट की तैयारियां चल रही हैं। कंपनियों को चिट्ठी भेजी जा चुकी हैं, काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। ट्राइसिटी से कोई भी स्टूडेंट जॉब फेस्ट में हिस्सा ले सकते है। नौकरी पाने का स्टूडेंट्स के पास काफी अच्छा मौका होगा।
डा. जेके सहगल, वाइस प्रिंसिपल और जॉब फेस्ट के चीफ को-ऑर्डिनेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed