फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meet to CAT Toppers of Chandigarh

जानिए, कैट के 4 टॉपर्स की सफलता के सीक्रेट

Wed, 15 Jan 2014 11:50 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jan 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
Meet to CAT Toppers of Chandigarh
बिना gagandeepकोचिं किया टॉप
विज्ञापन

कैट में 99.97 पर्सेंटाइल लाकर गगनदीप सिंह (22) ने ट्राइसिटी में पहला स्थान पाया है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर चुके गगनदीप ने बताया कि यह उनका दूसरा मौका था। पिछली बार भी 97 पर्सेंटाइल आए थे।
विज्ञापन


इसकी तैयारी के लिए किसी तरह कि कोचिंग नहीं ली थी। अभी तक तो किसी आईआईएम कॉलेज से कॉल नही आया है लेकिन उम्मीद है जल्दी ही आयेगा। आईआईएम कलकत्ता मेरी पहली पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉरेन बफे मेरे रॉल मॉडल हैं। अभी आईटी पार्क की एक कंपनी में जॉब कर रहा हूं। पापा और मम्मी दोनों गवर्नमेंट जॉब करते हैं।



कल्पना के विभाग से केवल एक छात्रा

कैट रिजल्ट में 99.09 परसेंटाइल पाने वाली छात्रा दामिनी गोयल पेक के एरोनॉटिकल विभाग की छात्रा है। गर्व के साथ वह बताती हैं कि वह कल्पना चावला के विभाग से हैं। उन्होंने बताया कि उनके विभाग से सिर्फ उनका के 99 परसेंटाइल आए हैं।

सेक्टर-38 निDamini Goyalवासी दामिनी ने बताया कि उन्होंने पहले ही चांस में इतना स्कोर किया है। अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों को देती हैं। उन्होंने बताया कि बुल्स आई से कोचिंग लेना उनके लिए काफी फायदेमंद रहा।

वह मानती हैं कि रेगुलर स्टडी और कांसेप्ट क्लीयर होना जरूरी है। सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल से उन्होंने 10वीं में 93 फीसदी और 12वीं में 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इनका सपना सर्विस सेक्टर में बेहतर कैरियर बनना है।

दूसरे प्रयास में पाई सफलता: अभिषेक जिंदल
सीसीईटी-26 से बीटेक करने वाले अभिषेक जिंदल ने कैट रिजल्ट में 99.56 परसेंटाइल हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल कैट एग्जाम काफी मुश्किल था। फिर भी उन्होंने अच्छे अंक हासिल किए हैं।

इनका लक्ष्य आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल करना है। मूवी देखना और Abhishekब्लॉग लिखना इनकी हॉबी में शुमार है। कैट में अच्छे स्कोर के लिए रुटीन में 3-4 घंटे की पढ़ाई काफी है।

न्यू पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट रहे जिंदल ने 10वीं में 91 और 12वीं में 83 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इनका सपना मार्केटिंग फिल्ड में कैरियर बनाना है।

इस बार सपना होगा पूरा: अंशुमन खोसला
लक्ष्य से कम पानी की कई लोगों को चाहत नहीं होती। कुछ ऐसे ही युवा हैं अंशुमन खोसला। 2013 में कैट में 97 परसेंटाइल पाने के बावजूद उन्होंने टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दाखिले का टारगेट नहीं छोड़ा।

नए सिरे से anshumanतैयारी की ओर मंगलवार को घोषित रिजल्ट में 99.78 परसेंटाइल हासिल किए हैं। सेक्टर-8 स्थित बुल्स आई कोचिंग सेंटर से ट्रेनिंग लेने वाले अंशुमन खोसला ने कहा कि उनका लक्ष्य टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से एमबीए की डिग्री हासिल करना है।

उनके टीचर हृ्दयेश मदान बताते हैं कि अंशुमन का आईक्यू दुनिया भर के गिने चुने स्टूडेंट स्तर का है। उन्होंने कहा कि इस साल अंशुमन को पसंद के आईआईएम में दाखिला मिलने की पूरी उम्मीद है।


पीयू यूबीएस में भी कैट रिजल्ट पर दाखिला
पंजाब यूनिवर्सिटी के सबसे प्रतिष्ठित विभागों में शुमार यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल(यूबीएस) में भी कैट रिजल्ट के आधार पर दाखिला होता है। विभिन्न संकाय की करीब 160 सीटों पर दाखिला दिया जाता है। एक्पर्ट के अनुसार 92 से 95 परसेंटाइल वालों को यूबीएस में दाखिले की उम्मीद है।

कैट रिजल्ट में रहा इंजीनियर्स का दबदबा

कैट रिजल्ट में पिछले सालों की तरह मंगलवार को भी इंजीनियरिंग बैकराउंड वाले युवाओं का दबदबा रहा। 99 परसेंटाइल हासिल करने वालों में अधिकतर पेक, पीयू स्थित यूआईईटी, यूआईसीईटी और सेक्टर-26 स्थित सीसीईटी के रहे हैं। सबसे अधिक परसेंटाइल पाने वाले पहले 10 में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed