{"_id":"0634251e64c36a17ef610908926b1b62","slug":"medical-college-will-have-100-mbbs-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में होंगी एमबीबीएस की 100 सीटें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मेडिकल कॉलेज में होंगी एमबीबीएस की 100 सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2014 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए एक खुशखबरी है। एनएच-तीन स्थित मेडिकल कालेज के पहले सत्र में एमबीबीएस सीटें निर्धारित की गई हैं। ईएसआई कारपोरेशन और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने कॉलेज में सीटों की संख्या तय कर दी है।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी कॉलेज प्रबंधन ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को दी। अभी तक मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए छात्रों को अपना शहर छोड़कर दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसे छात्रों को अपने शहर में ही पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि कॉलेज का पहला सत्र वर्ष 2015 में शुरू होगा। क्योंकि मई में एमसीआई ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। लेकिन स्टाफ पर्याप्त न होने के कारण कॉलेज शुरू करने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज में छात्रों को ट्रेनिंग देने के लिए 10 अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर स्थापित किए गए हैं। छात्रों को पढ़ाने के लिए 21 चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं।
इसके अतिरिक्त 250 पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज बनाने में सरकार 720 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
ईएसआई अस्पताल के एमएस डॉ. अरविंद गौतम ने बताया कि जिला प्रशासन ने कुछ जानकारियां मांगी थी, जिन्हें एक रिपेर्ट के माध्यम से मुहैया करवा दिया गया है।