फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MEd course seats increased in punjab university chandigarh

गुड न्यूजः पीयू में एमएड कोर्स की अब 50 सीटें

Mon, 27 Apr 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Apr 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
MEd course seats increased in punjab university chandigarh

दो वर्षीय एमएड की सीटें 35 से बढ़ाकर 50 कर दी गईं हैं। वर्ष 2015-16 के दौरान एमएड जरनल, एमएड गाइडेंस एंड काउंसलिंग, एमएड ऐजुकेशनल टेक्नोलॉजी में अब 50 सीटें होंगी।

विज्ञापन


सीनेट में बीकॉम और बीएससी की सीटें बढ़ाने का मुद्दा भी उठा। लेकिन इसे अगली मीटिंग के लिए टाल दिया गया। डिफेंस विभाग और नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज में सैनिकों के लिए पहले पीयू के पास पांच सीटें थी। लेकिन अब इन्हें बढ़ाकर 11 कर दिया गया है।
विज्ञापन


वाई-फाई के लिए प्रतिमाह देने होंगे 30 रुपयेः
छात्रों को कैंपस में मिलने वाली वाई-फाई सुविधा के लिए प्रतिमाह 30 रुपये महीना चुकाने होंगे। सीनेट में वाई-फाई की फीस का मुद्दा भी पास हो गया। सीनेटर दीपक कौशिक और दिनेश तलवार ने रेजिडेंशियल एरिया में रह रहे स्टाफ से भी यह चार्ज लिए जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी एडिट कॉलेजों में टीचर्स भर्तीः
एडिट कॉलेजों में लंबे समय से खाली पड़े टीचर्स केपदों को कॉन्ट्रैक्ट पर भरने पर भी सहमति बनी। हालांकि इससे पहले कई सीनेटर्स ने इसका जमकर विरोध किया। यूजीसी केनिर्देश होने केबाद कॉलेजों ने यह पद कॉन्ट्रैक्ट पर भरने की इच्छा जताई थी। यह भर्ती 31 अक्तूबर 2015 तक पूरी होनी है।

च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम पर सहमति

सीनेट ने च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) शुरू करने और क्रेडिट फ्रेमवर्क फोर स्किल डेवलपमेंट (सीएफएसडी) को अपनाने पर भी सहमति जता दी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सीबीसीएस और सीएफएसडी को 2015-16 सेशन से कुछ विभागों में शुरू किया जाएगा।

सीनेट ने फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डायरेक्टर के पद पर डॉ. परमिंद्र सिंह की नियुक्ति को भी पास कर दिया। सीनेट ने इंटरनेशनल और एनआरआई स्टूडेंट्स के लिए स्टडी एब्रॉड सेमेस्टर को भी अप्रूवल दे दी। सीनेट ने लैंग्वेज कोर्सेज की सीटें बढ़ाने को भी अप्रूवल दी।


सेल्फ फाइनेंस कोर्स में स्कॉलरशिप लिमिट बढ़ीः 
पीयू में सेल्फ फाइनांस कोर्स में दाखिले केलिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलने वाली मदद केलिए तय लिमिट को भी बढ़ाया गया है। इस सीमा को एक लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया है।


ये मुद्दे भी हुए पास

डिपार्टमेंट ऑफ साइंस की ऐसोसिएट प्रोफेसर इंदू छाबड़ा, बिजनेस स्कूल की गुनमेला सूरी को प्रमोट करने और इंजीनियरिंग विभाग में निशिमा को नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। साइबर क्राइम में भविष्य तलाश रहे छात्रों के लिए इसी वर्ष से पीयू में साइबर क्राइम पर पीजी डिप्लोमा शुरू करने पर मुहर लग गई। बीकॉम, बीबीए व अन्य कोर्सेज में इंटर्नल असेसमेंट पर भी खूब बहस हुई। वीसी ने कहा कि सब कोर्सेज में 20 नंबर की यूनिफार्म इंटर्नल असेसमेंट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed