फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   MDU second cut off list could be delay

देर में आएगी एमडीयू की दूसरी कटऑफ लिस्ट!

Sat, 05 Jul 2014 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 05 Jul 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
MDU second cut off list could be delay

फरीदाबाद के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेजों में दाखिले को लेकर जारी होने वाली दूसरी कट ऑफ लिस्ट की तिथि में परिवर्तन हो सकता है। इसके संकेत उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दिए हैं।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन के दौरान तकनीकी खामियों के चलते कई कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट देर से जारी हुई है।

इसके अलावा ई-चालान व मैनुअल चालान के जरिये जमा होने वाली फीस को लेकर विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में एमडीयू से संबद्ध कई सरकारी कॉलेजों में अभी तक ठीक तरह से पहली कट ऑफ के हिसाब से भी दाखिले शुरू नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुड़गांव के कॉलेजों की कटऑफ एक नजर में
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कई कॉलेजों के आग्रह पर उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एमडीयू से दूसरी कट ऑफ लिस्ट की तिथि में परिवर्तन का आश्वासन देना शुरू कर दिया है। दूसरी कट ऑफ लिस्ट 8 जुलाई को जारी होनी है, लेकिन अब इसमें बदलाव कर इसे 12 जुलाई किया जा सकता है।

उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा के डिप्टी डायरेक्टर, अरुण जोशी ने बताया कि पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिले को लेकर जिस तरह तकनीकी खामियों से कॉलेजों को जूझना पड़ रहा है, उसको देखते हुए दूसरी कट ऑफ जारी करने की तिथि में परिवर्तन हो सकता है। इस बारे में जल्द ही एमडीयू प्रशासन से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed