फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   MDU: LLM counselling on 25

MDU: 25 को नहीं होगी LLM की काउंसलिंग

Thu, 24 Jul 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 24 Jul 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
MDU: LLM counselling on 25

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के विधि विभाग के 25 जुलाई को निधार्रित एलएलएम (प्रथम सेमेस्टर) की काउंसलिंग प्रशासनिक कारणों के चलते अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। विधि विभाग की अध्यक्षा प्रो प्रोमिला चुघ ने बताया कि प्रवेश काउंसलिंग की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


एमबीए के लिए 26 को होगी काउंसलिंग
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसॉर) में एमबीए पाठ्यक्रमों एमबीए (जनरल, बिजनेस इकोनोमिक्स व ऑनर्स) की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 26 जुलाई को सुबह नौ बजे काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा अनिवार्य अंकों में छूट दी गई है। अब एससी वर्ग के लिए 15 फीसदी या अधिक अंक है और अन्य वर्गों में 20 फीसदी या अधिक अंक है। वे प्रवेश के पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमसॉर की निदेशिका प्रो नीलम जैन ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रवेश काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए सभी मूल प्रमाण पत्र एवं प्रमाण पत्रों की फोटों कापियों का सैट भी साथ लाना होगा। प्रवेश की सूरत में फीस उसी दिन जमा करानी होगी।


बीटेक की खाली सीटों के लिए आठ तक करें आवेदन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट आफॅ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के लिए बीटेक पाठ्यक्रम की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। निदेशक यूआईईटी प्रोफेसर एसपी खटकड़ ने बताया कि रिक्त सीटों की जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। छात्र 08 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed