फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MDU gives chance to pass of fail BTech students

पास हो सकते हैं बीटेक के फेल स्टूडेंट

Tue, 24 Dec 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 24 Dec 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
MDU gives chance to pass of fail BTech students

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने बीटेक के स्टूडेंट्स को एक बार फिर से पास होने का मौका दे दिया है। यह मौका उन्हें मिल रहा है, जोकि री-अपीयर परीक्षा में फेल हो गए थे या उसमें बैठ नहीं सके थे।

विज्ञापन


एमडीयू की इस विशेष परीक्षा में जो शिरकत करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा। विवि यह विशेष मौका बीटेक दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर में री-अपीयर लाने वालों को दे रहा है। प्रदेश भर में ऐसे स्टूडेंट्स की संख्या सैकड़ों में है।
विज्ञापन


गुड़गांव में भी ऐसे छात्र कम नहीं हैं। एमडीयू के इस कदम से री-अपीयर वाले सभी विद्यार्थी काफी उत्साहित हैं। परीक्षा देने वालों को मंगलवार तक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि मंगलवार है। यह तिथि सोमवार को समाप्त हो गई थी। एमडीयू ने इसमें एक दिन का इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधू ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म मंगलवार शाम तक भरा जा सकता है। इसके लिए सभी को दो हजार रुपये का विलंब शुल्क अदा करना होगा।


परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि यह विशेष अवसर बीटेक आठवें सेमेस्टर में बैठने वाले या फिर आठवां सेमेस्टर उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को दिया जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होकर वह अपना रिकॉर्ड सुधार सकते हैं। यह अंतिम मौका है, जो इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे, उन्हें फिर मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed