{"_id":"47154ab87a2c5c2b863efa4a376c2540","slug":"mdu-counselling-on-25-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयूः 25 जुलाई को होगी पहली काउंसलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमडीयूः 25 जुलाई को होगी पहली काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 24 Jul 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के शैक्षणिक विभागों में एमए, एमएससी, एमकॉम (स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग 25 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
सभी विभागों में यह काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। एमडीयू के कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि पहली काउंसलिंग को छोड़ अन्य काउंसलिंग में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
शैक्षणिक शाखा द्वारा जारी की गई संशोधित प्रवेश सारिणी के तहत दूसरी काउंसलिंग दो अगस्त को तथा तीसरी काउंसलिंग चार अगस्त को होगी।
पहले 30 जुलाई को दूसरी काउंसलिंग निधार्रित की गई थी, परंतु सार्वजनिक अवकाश के चलते सारिणी में संशोधन किया गया है।
तीन दिन तक छात्र जमा करा सकेंगे फॉर्म
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के शैक्षणिक विभागों में कक्षाएं प्रारंभ होने के तीन दिनों तक अगली कक्षाओं में प्रोमोटेड छात्रों फीस जमा कराने का अवसर दिया जाएगा। कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि दो अगस्त तक इन विद्यार्थियों से कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में शैक्षणिक शाखा ने सभी विभागों को परिपत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन