फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mba topper girl bhawana got atul maheshwari memorial gold medel

एमबीए टॉपर भावना को अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक

Sat, 06 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत। Updated Sat, 06 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
mba topper girl bhawana got atul maheshwari memorial gold medel

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की एमबीए टॉपर भावना शर्मा को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने ‘अमर उजाला’ के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी मैमोरियल स्वर्ण पदक प्रदान किया।

विज्ञापन


सोनीपत में ही ओल्ड डीसी रोड स्थित ब्रह्म कॉलोनी की रहने वाली भावना की विशेषज्ञता एचआर और फाइनेंस में है। दीक्षांत समारोह के दौरान यूनिवर्सिटी के वीसी आरपी दहिया ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के ‘अमर उजाला’ के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में जैसे ही उन्होंने भावना को अतुल माहेश्वरी मैमोरियल स्वर्ण पदक देने की घोषणा की पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा अमर उजाला
टॉपर भावना शर्मा ने ‘अमर उजाला’ को धन्यवाद देते कहा कि यह संस्थान पत्रकारिता के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों को भी बखूबी निभा रहा है। भावना ने बताया कि उसके पिता जवाहरलाल शर्मा का वर्ष 2007 में हार्टअटैक की वजह से निधन हो गया था। इसके बाद बड़े भाई ने अपनी पढ़ाई छोड़कर घर का कामकाज संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी की वजह से वह आगे पढ़ाई कर पाई हैं। भविष्य में वह कॉरपोरेट लेवल पर जॉब करना चाहती है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने यूनिवर्सिटी से एमबीए में टॉपर विद्यार्थी को अतुल माहेश्वरी मैमोरियल स्वर्ण पदक देने की घोषणा कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed