{"_id":"3974ba7756f1d579e295277f3a3db008","slug":"mba-online-application-form-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, कब से भरे जाएंगे एमबीए के ऑनलाइन फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जानें, कब से भरे जाएंगे एमबीए के ऑनलाइन फॉर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Mar 2015 03:13 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कोर्स के नौ प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। सभी फॉर्म एलयू के नए परिसर में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में 22 अप्रैल तक जमा किए जा सकेंगे।
इस साल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लखनऊ के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों और उत्तराखंड, बिहार व दिल्ली में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
जिन अभ्यर्थियों के पास आईआईएम द्वारा आयोजित परीक्षा का कैट स्कोर है उनको एलयू की लिखित मैट परीक्षा में शामिल होने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन