{"_id":"c3e25ee2cc02147c7628a3546d5ae127","slug":"marking-starts-of-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब आएगा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कब आएगा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट?
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 31 Mar 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं और दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन सोमवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसके लिए पटौदी स्थित राजकीय वरिष्ठ बाल माध्यमिक विद्यालय और कादीपुर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट में इस साल देर हो सकती है।
Live Update: 31 मार्च के दिन भर की घटनाएं
मूल्यांकन का काम पहले 25 मार्च से होना था, लेकिन तीसरी और पांचवीं कक्षा के मूल्यांकन में पीजीटी शिक्षकों की ड्यूटी होने की वजह से बोर्ड ने 31 मार्च से काम शुरू करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
इसी बीच, शिक्षा निदेशालय ने पांच से 15 अप्रैल तक फसली अवकाश घोषित कर दिया है। दूसरी ओर 10 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर चार अप्रैल और नौ अप्रैल को चुनावी रिहर्सल होनी तय है।
विज्ञापन
इनमें मूल्यांकन करने वाले शिक्षक भी शामिल होंगे। इसलिए रिजल्ट जारी होने में करीब दो माह का समय लगेगा।