फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   March 27 will be the forest ranger exam.

वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा 27 मार्च को

Sun, 28 Feb 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
March 27 will be the forest ranger exam.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा 2015 की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 27 मार्च को प्रदेश के 9  परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 17 नवंबर 2015 में अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। परीक्षा का आयोजन 27 मार्च को 9 परीक्षा केन्द्रों पर 10 से 12 बजे के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन


वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों के लिए अल्मोड़ा, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, देहरादून, पौड़ी, नई टिहरी, रुड़की और हरिद्वार में परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में अभ्यर्थियों की कम संख्या होने के कारण परीक्षा केन्द्र नहीं बनाए गए है।

परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से 11 मार्च से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 18 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए हैं।

आवेदन पत्र की जांच के बाद 16 अभ्यर्थियों को और  दो अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा न कराने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है। अयोग्य अभ्यर्थियों के नामों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

वेबसाइट-www.ukpsc.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed