{"_id":"2d05519d0b633826217c325d71a284bc","slug":"manish-sisodia-inaugrates-anugoonj-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष सिसोदिया शुरू करेंगे एक और स्कॉलरशिप","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मनीष सिसोदिया शुरू करेंगे एक और स्कॉलरशिप
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Feb 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली को एजुकेशन हब बनाने के लिए सरकार ने उच्च शिक्षा आयोग का गठन दीपक नैय्यर की अध्यक्षता में किया है। यह आयोग आने वाले 25 वर्षों के लिए दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र के लिए रोड मैप तैयार करने का काम करेगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने शुक्रवार को आईपीयू के वार्षिकोत्सव अनुगूंज का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी पहले के मुकाबले में बढ़ गई हैं। इसके लिए दिल्ली को एजुकेशन हब बनाने की दिशा में तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि होनहार प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के लिए 10 हजार रुपये की छात्रवृति शुरू करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने आईपीयू के न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया। अनुगूंज-2014 के शुभारंभ के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर अनूप बेनीवाल ने कहा कि विवि को छात्र केंद्रित बनाना पहली प्राथमिकता है।
इस बार दाखिला प्रक्रिया को छात्र हितकारी बनाया गया है। जिसके तहत आवेदन को बीते साल के मुकाबले में 350 रुपये सस्ता कर दिया गया है।