{"_id":"0172e3488cad3d835bf3839cb3ca8ec0","slug":"manipulating-to-associate-professor-of-peck","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसोसिएट प्रोफेसर से छेड़छाड़ : मांगा रिकार्ड ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एसोसिएट प्रोफेसर से छेड़छाड़ : मांगा रिकार्ड
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Dec 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसोसिएट प्रोफेसर से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस इसी हफ्ते पेक के पूर्व डायरेक्टर मनोज दत्ता और मौजूदा डिप्टी डायरेक्टर एएम कालरा को तलब कर सकती है।
विज्ञापन
उनसे पूछताछ से पहले पुलिस सारे सुबूत इकट्ठा करने में जुट गई है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को प्रोफेसर से छेड़छाड़ से संबंधी शिकायत देने और उसे निलंबित करने का रिकार्ड पेक से मांगा है।
विज्ञापन
पेक की एसोसिएट प्रोफेसर महिला की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने हाल ही में मनोज दत्ता और कालरा पर छेड़छाड़, नाम बदनाम करने और बेइज्जत करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाए थे कि 2009 में सिविल विभाग के एचओडी (मौजूदा डिप्टी डायरेक्टर) आदित्य मोहन कालरा ने किसी बहाने से उन्हें चैंबर में बुलाया और छेड़छाड़ की।
जब उसने विरोध किया तो चुप रहने की धमकी दी। उसके बाद कालरा ने पेक के परिसर में ही उन्हें अश्लील शब्द बोले। उन्होंने मामले की शिकायत पेक के तत्कालीन डायरेक्टर मनोज दत्ता को दी।
मनोज दत्ता ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और कालरा को बचाने में लग गए। डायरेक्टर दत्ता और कालरा ने मिलकर क्लास में न पढ़ाने का बहाना बनाकर एक अक्तूबर 2010 को उसे निलंबित कर दिया।
सात जुलाई 2011 को उसे बहाल किया गया। सत्रह अगस्त 2013 को उन्होंने अपने केस का स्टेटस पूछा था। पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद सात दिसंबर को दोनों पर मामला दर्ज किया था।