{"_id":"40fcb70c21811585e6a33b83109abf02","slug":"manav-rachana-inter-sports-competion-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव रचना इंटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता शुरू ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मानव रचना इंटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 08 May 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में मानव रचना इंटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता में टेबल टेनिस व बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए। इसका आयोजन सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्कूल में किया गया।
विज्ञापन
टेबल टेनिस अंडर-10 लड़कियों के वर्ग में मानव रचना ने डीपीएस को 1-0 से हरा दिया। जबकि लड़कों के इसी वर्ग में पाथवे स्कूल ने मानव रचना गुड़गांव को हरा दिया। अंडर-12 में मानव रचना स्कूल ने गुड़गांव के श्रीराम स्कूल को हरा दिया। वहीं पाथवे स्कूल ने गुड़गांव के अमेटी स्कूल को हराया।
विज्ञापन
अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में मानव रचना स्कूल सेक्टर-14 ने चार्मवुड मानव रचना स्कूल को हराया। वहीं डीएवी सेक्टर-37 ने गुड़गांव के डीपीएस को हराया। लड़कों के इसी वर्ग में मानव रचना सेक्टर-14 ने श्रीराम स्कूल गुड़गांव को हराया।
विज्ञापन
अंडर-10 बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्या मंदिर स्कूल ने केएल मेहता स्कूल को 21-15 से हरा दिया। एमवीएन अरावली स्कूल ने मानव रचना सेक्टर-21 को हराया। अंडर-13 वर्ग में डीपीएस स्कूल ने अग्रवाल पब्लिक स्कूल को हरा दिया। बिरला विद्या निकेतन ने मानव रचना चार्मवुड को हराया। अंडर-17 आयु वर्ग में बिरला विद्या निकेतन ने चार्मवुड स्कूल को हराया।