{"_id":"5a09616c947bdaf3a8468cff20261583","slug":"lucknow-university-will-run-aktu-short-term-course-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी के स्टूडेंट्स को भी मिलेगा बीटेक की पढ़ाई का फायदा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएससी के स्टूडेंट्स को भी मिलेगा बीटेक की पढ़ाई का फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Dec 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के डिग्री कॉलेजों में परंपरागत कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं अब तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि कुछ खास शार्ट टर्म प्रोग्राम विकसित कराएगा।
विज्ञापन
ये प्रोग्राम कॉलेजों में पढ़ने वाले बीएससी और एमएससी के स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच को विकसित करना है।
विज्ञापन
बहुत से स्टूडेंट्स जो पसंदीदा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश न मिलने की वजह से बीएससी में आते हैं वह भी इन कोर्स को करके इंजीनियरिंग की पढ़ाई का लाभ ले सकेंगे। इन कोर्स के लिए छात्र-छात्राओं को एकेटीयू की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
कुछ समय पहले एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक और जेएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा के बीच यह बात हुई थी कि एकेटीयू उनके कॉलेज में कुछ शॉर्ट टर्म प्रोग्राम शुरू करे।
इस पर प्रो. विनय पाठक ने सहमति दी थी। लेकिन अब विवि ने यह योजना बनाई है कि ऐसे कार्यक्रम डिजाइन किए जाएंगे जो अन्य डिग्री कॉलेजों में भी चल सकें। फिलहाल इन कोर्सेज को एलयू से संबद्घ कॉलेजों में शुरू किया जाएगा।
एकेटीयू के पास मैकेनिकल से लेकर केमिकल और बायोटेक इंजीनियरिंग तक सभी ब्रांचेज हैं। जो कोर्स डिजाइन किए जाएंगे वह ऐसे होंगे कि डिग्री कॉलेजों में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी सहित विज्ञान की सभी शाखाओं के छात्र-छात्राओं को उनकी पसंद के कोर्स मिल जाएं।
एकेटीयू के पास फैशन व अपेरल डिजाइन का कोर्स भी है। इस पर भी विचार चल रहा है कि इससे संबंधित शॉर्ट टर्म कोर्स भी तैयार किया जाए। डिग्री कॉलेजों में जहां होम साइंस की पढ़ाई होती है वहां इसका अधिक लाभ मिलेगा।