{"_id":"482ecd038c72a3f3ab176cd2f28dc51c","slug":"lucknow-university-will-go-for-academic-audit","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विवि करवाएगा अपना एकेडमिक ऑडिट ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लखनऊ विवि करवाएगा अपना एकेडमिक ऑडिट
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 26 Jan 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू अब हर साल अपना एकेडमिक ऑडिट करवाएगा। अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे नहीं करवाया मगर आगे से प्रत्येक वर्ष यहऑडिट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
एकेडमिक ऑडिट को करने के लिए एक्सपर्ट की टीम बुलाई जाएगी जो देखेगी कि यूनिवर्सिटी में टीचर किस तरह स्टूडेंट्स को पढ़ा रहे हैं। जो कोर्स पढ़ाया जा रहा है वह वर्तमान में कितना उपयोगी है और उससे स्टूडेंट्स को कितना फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि सिर्फ राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा ए ग्रेड पाने के फेर में इसे लागू नहीं किया जा रहा है, बल्कि एलयू में स्टडी एक्सीलेंस कायम करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
एकेडमिक ऑडिट का काम आगामी एक से डेढ़ महीने में या जुलाई में शुरू होने वाले नए सत्र से शुरू किया जाएगा।
एकेडमिक ऑडिट इंटरनल क्वॉलिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के माध्यम से करवाया जाएगा।
इसमें एजुकेशन एक्सपर्ट देंखेंगे कि टीचर्स किस तरह स्टूडेंट्स को पढ़ा रहे हैं। एकेडमिक ऑडिट में दस बिन्दुओं पर क्लासरूम टीचिंग और स्टूडेंट्स व शिक्षकों के इंटरेक्शन को कसौटी पर कसा जाता है।
इसमें देखा जाता है कि क्लासरूम में जो कुछ टीचर पढ़ा रहा है उसका स्टूडेंट कितना फायदा उठा रहे हैं। यही नहीं स्टूडेंट क्रॉस क्वेचन करते हैं या नहीं।
फिलहाल इस एकेडमिक ऑडिट के माध्यम से टीचर्स की क्षमता को भी आंका जाता है। मालूम हो कि यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को हर साल एकेडमिक ऑडिट करवाने के निर्देश दिए हैं।
ऐसे में अब लखनऊ विश्वविद्यालय इस एकेडमिक ऑडिट के माध्यम से अपने यहां शिक्षा की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास में जुट गया है। एकेडमिक ऑडिट होने के बाद स्टूडेंट्स को नए तरीके से पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी।
इन दस बिन्दुओं पर एकेडमिक ऑडिट
टीचर्स ने क्लासरूम में किस तरह स्टूडेंट्स में इंटरेस्ट जगाया
टीचर्स का क्लास में जाने की रेग्युलरिटी
विषय के बारे में उनका कितना नॉलेज है
कम्युनिकेशन स्किल कैसी है
चैलेन्जिंग क्लास टेस्ट
टीचर्स ने स्टूडेंट को सवाल पूछने के लिए किस तरह प्रेरित किया
जो सिलेबस पढ़ाया उसे सरल ढंग से स्टूडेंट्स को समझा पाए
क्लासरूम के बाहर टीचर्स की कितनी उपलब्धता रही
स्टूडेंट्स के प्रति उनका मित्रवत और सहयोगी व्यवहार
नैक मूल्यांकन में एकेडमिक ऑडिट के भी 40 नंबर
नैक द्वारा किसी भी यूनिवर्सिटी का मूल्यांकन 1000 अंक का किया जाता है। इसमें 100 नंबर इनोवेटिव व बेस्ट प्रैक्टिसेज के होते हैं। इसमें बेस्ट प्रैक्टिसेज के 40 नंबर में एकेडमिक ऑडिट भी देखा जाता है।
नैक मूल्यांकन में ए ग्रेड पाने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी कोई मौका हाथ से खोना नहीं चाहता। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि एकेडमिक ऑडिट किसी भी यूनिवर्सिटी के लिए जरूरी है।
हम क्वॉलिटी बढ़ाने के लिए यह ऑडिट आगे भी करवाएंगे। देखा जा रहा है कि एकेडमिक ऑडिट कब से शुरू करवाया जाए।