{"_id":"47c8192f5c306fcc3c74c31b147abb7c","slug":"lucknow-university-to-start-job-oriented-course-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की इस यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे निशुल्क रोजगारपरक कोर्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपी की इस यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे निशुल्क रोजगारपरक कोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Sep 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ यूनिवर्सिटी जल्द ही माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम और एचसीएल जैसी दिग्गज कम्पनियों से संपर्क करके अपने यहां कम्प्यूटर से संबंधित कोर्स शुरू कराने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत इन कम्पनियों से संपर्क करके विश्वविद्यालय में एक इंस्टीट्यूट खोलने का प्रयास किया जाएगा जिसमें इस तरह के कोर्स होंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में शुक्रवार को कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने कुलसचिव व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ शिक्षकों के साथ बैठक की। कुलसचिव डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा इंडस्ट्रियल टाईअप के अंतर्गत विश्वविद्यालय में ‘बॉक्स डीजल’ कम्पनी के सहयोग से रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
संभव है कि ये कोर्स सितंबर माह के अंत तक शुरू कर दिया जाए। तीन से चार माह के इस कोर्स को निशुल्क चलाया जाएगा जिसमें कम्पनी पूरा खर्च उठाएगी।
इतना ही नहीं यहां कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं को कम्पनी अपने यहां रोजगार भी देगी। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि गर्ल्स कॉमन रूम में सेनेटरी पैड्स की वेंडिंग मशीन की सुविधा दी जाए। यहां छात्राएं मशीन में पैसे डालकर सेनेटरी पैड्स प्राप्त कर सकेंगी।