{"_id":"4276a8b1673c1f105a94ea8a60e25677","slug":"lucknow-university-exam-date-postpone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी की परीक्षा तिथि में बदलाव, जानें नई तारीखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी की परीक्षा तिथि में बदलाव, जानें नई तारीखें
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Dec 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने 24 और 30 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव कर दिया है। इन परीक्षाओं की नई तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
24 दिसंबर को लविवि में बारावफात का अवकाश है। हालांकि, 30 दिसंबर की परीक्षा स्थगित करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया।
परीक्षा नियंत्रक शैलेश शुक्ल ने बताया कि 24 दिसंबर को होने वाली बीबीए, बीबीए आईबी और बीएमएस की परीक्षा अब आठ जनवरी को होगी।
बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा नौ जनवरी को, एमबीए आईएमएस की परीक्षा सात जनवरी को, एलएलबी थ्री इयर और ऑनर्स की परीक्षा छह जनवरी को होगी।
इसी तरह 30 दिसंबर को प्रस्तावित एलएलबी थ्री इयर और ऑनर्स की परीक्षा आठ जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन