फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Live Telecast of UGC Chairman from Punjab University

आज पीयू में स्पेशल लेक्चर देंगे यूजीसी चेयरमैन

Thu, 14 Aug 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Aug 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Live Telecast of UGC Chairman from Punjab University

देश की नंबर वन पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में 14 अगस्त को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के चेयरमैन प्रो. वेद प्रकाश शिरकत करेंगे। प्रो. वेद यूनिवर्सिटी स्तर पर रिसर्च को लेकर यूजीसी की भविष्य की प्लानिंग पर लेक्चर देंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 अगस्त सुबह 11 बजे पीयू लॉ ऑडिटोरियम से देश भर की यूनिवर्सिटी में नेशनल नालेज नेटवर्क (एनकेएन) के माध्यम प्रो. वेद प्रकाश संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम यूजीसी के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। प्रो. वेद का लाइव टेलीकॉस्ट वेबसाइट http://webcast.gov.in/punjabuni/.पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर के अनुसार यूजीसी चेयरमैन पीयू दौरे के तहत स्टूडेंट, फैकल्टी, रिसर्च स्कॉलर, अकेडमिक काउंसिल और पीयू सीनेट और सिंडीकेट सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पीयू में आयोजित होने वाले समारोह में प्रो. वेदप्रकाश मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

चेयरमैन को लुभाने की तैयारी
यूजीसी चेयरमैन के पीयू दौरे को लेकर पीयू कैंपस में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। प्रो. वेद प्रकाश के सामने पीयू की उपलब्धियों और जरूरतों को लेकर पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तैयार की जा रही है। सभी विभागों से इस संबंध में डाटा मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार पीयू प्रशासन चेयरमैन के दौरे को पूरी तरह भुनाने की तैयारी में है।

इससे पीयू को कुछ अतिरिक्त फंड या रिसर्च प्रोजेक्ट मिल सके। प्रो. वेद प्रकाश सेक्टर-25 साउथ कैंपस स्थित नए साइंस अकेडमिक ब्लॉक और इवनिंग विभाग में सेमिनार हॉल का उद्घाटन भी करेंगे। चेयरमैन शांति स्वरूप भटनागर की जीवनी पर उनके बेटे आनंद स्वरूप भटनागर द्वारा लिखित किताब का विमोचन भी करेंगे।

आठ वीसी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
कार्यक्रम के आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी और यूबीएस विभाग के प्रोफेसर कर्मजीत सिंह ने बताया कि यूजीसी चेयरमैन के दौरे के तहत नार्थ रीजन की आठ यूनिवर्सिटी के वीसी शिरकत करेंगे।


इनमें जेएनडीयू अमृतसर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, एमडीयू रोहतक, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला, जम्मू यूनिवर्सिटी के अलावा विभिन्न कालेज के प्रिंसिपल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed