{"_id":"0a329b7e8bbd35b77dc94d3a95172382","slug":"lift-breaking-out-of-4-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में लिफ्ट रुकी और चीखने लगीं 4 छात्राएं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में लिफ्ट रुकी और चीखने लगीं 4 छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 May 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू कैंपस स्थित गर्ल्स हॉस्टल नंबर-7 में लिफ्ट रुकी और अचानक उसमें छात्राओं के चीखने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
दरअसल, लिफ्ट अचानक खराब हो गई थी। लिफ्ट के अंदर चारों छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वे कभी घरवालों को बचाने के लिए मोबाइल फोन कर रही थी, तो कभी अपनी सहेलियों को आवाज लगा रही थी, लेकिन बाहर खड़ी अन्य छात्राओं को कुछ नहीं सूझ रहा था।
करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पीयू सिक्योरटी से लेकर पीसीआर और फायर ब्रिगेड तक घटना स्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़ छात्राओं की जान बचाई।
विज्ञापन
ऐसे फंसी लिफ्ट में:
चार हॉस्टलर सुबह लिफ्ट से ऊपरी मंजिल पर जा रही थी। झटके से तीसरी और चौथी मंजिल के बीच लिफ्ट रुक गई। लिफ्ट की बिजली सप्लाई भी बंद हो गई। लिफ्ट में खड़ी लड़कियों ने दरवाजा खोलने के लिए खूब हाथ पैर मारे लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
वार्डन से रिपोर्ट देने को कहा:
ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारियों ने तुरंत मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। जानकारी अनुसार पीयू के अधिकारियों ने वार्डन से मामले की रिपोर्ट देने को कहा है।
वार्डन पहुंची सबसे बाद में:
हॉस्टल वार्डन नवदीप कौर को मामले की जानकारी दे दी गई लेकिन वह सबसे देरी से पहुंची। उन्होंने कहा कि गाड़ी खराब होने के कारण वह लेट हो गई।
बिजली बंद होने से लिफ्ट खराब हुई:
वार्डन ने बताया कि लिफ्ट में फंसी लड़कियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। बिजली बंद होने के कारण लिफ्ट में खराबी आ गई थी। अब लिफ्ट ठीक करा दी गई है।