{"_id":"7e4717fd42e5618bae49e7ad56e27336","slug":"lateral-admission-in-diploma-courses-apply-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा में मिलेगी लेटरल एंट्री, आवेदन करें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डिप्लोमा में मिलेगी लेटरल एंट्री, आवेदन करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 May 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने डिप्लोमा कोर्स के दूसरे वर्ष में सीधे दाखिले के लिए लेटरल एंट्री द्वारा दाखिला फार्म छह जून तक जमा कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ में मान्यता प्राप्त 154 पॉलीटेक्निक कॉलेजों में लेटरल एंट्री द्वारा इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इसके लिए बीस हजार सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों ने बारहवीं-वोकेशनल और दो साल का आईटीआई कोर्स किया है, वे दाखिले के योग्य हैं। बारहवीं-साइंस और आईटीआई का एक साल का कोर्स करने वाले भी इसके योग्य हैं।
विज्ञापन
संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से दो साल का सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी खाली सीट उपलब्ध होने पर डिप्लोमा कोर्स में सीधे दाखिला ले सकेंगे।
दाखिलों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का पहला दौर 26 जून से दो जुलाई तक चलेगा, दूसरा राउंड 11-15 जुलाई तक होगा।