{"_id":"d82de7393f185406f7aab8067477bdd3","slug":"last-day-of-admission-in-fifth-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं कटऑफ के दाखिले का अंतिम दिन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पांचवीं कटऑफ के दाखिले का अंतिम दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 30 Jul 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में सरकारी और एडेड कॉलेज की पांचवीं कटऑफ में शामिल छात्रों के पास दाखिला लेने का बुधवार को अंतिम दिन है। इसके आधार पर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सिर्फ 22 दाखिले हुए हैं,जबकि 295 सीट खाली हैं।
विज्ञापन
पांचवीं कटऑफ सोमवार को जारी की गई थी, जिसके आधार पर पहले दिन हुए दाखिलों के बाद बीए में 173, बीकॉम में 39, बीएससी बायो में 48 और बीएससी मैथ में 35 सीट खाली हैं।
विज्ञापन
पांचवीं कटऑफ में बीएससी मैथ में एक भी छात्र की ओर से दाखिले की दावेदारी पेश नहीं की गई है। मेरिट के ज्यादातर छात्र दूसरे जिलों के हैं।
कॉलेज की ओर से विवि को मेरिट और छात्रों की समस्या की जानकारी दे दी गई है। वहीं, कुमारी मायावती गवर्नमेंट वूमन पीजी कॉलेज बादलपुर में पांचवीं मेरिट पर 60 सीटों में से 14 पर और एमबी पीजी कॉलेज में 23 एडमिशन हुए हैं।
विज्ञापन
प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले का अंतिम दौर
सीसएसयू के प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई तक चलेंगे। इस सत्र में दाखिले के लिए छात्रों के पास अब सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। इसके बाद यूनिवर्सिटी फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।