फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last day for Application Form Submission in Govt Colleges

सरकारी कॉलेजों में दाखिले का आज अंतिम दिन, जल्दी करें

Sat, 28 Jun 2014 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Jun 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
Last day for Application Form Submission in Govt Colleges

शहर के पांच सरकारी कालेज में अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तारीख 28 जून कर दी गई है। शुक्रवार को फार्म जमा करवाने की अंतिम तारीख थी, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों की संख्या और कई कोर्स के परिणाम लेट आने की वजह से इसकी तारीख एक और दिन बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


इस संबंध में डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस ने शुक्रवार सुबह सरकारी कालेज के प्रिंसिपल के साथ बैठक में यह फैसला लिया। सात जून से आन लाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अंतिम दिन होने की सूचना के चलते करीब 26 हजार फार्म जमा किए गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए 28 जून और एमए, एमएससी, एमकॉम और सभी कोर्स के दूसरे वर्ष के आवेदन फार्म तीन जुलाई तक जमा होंगे। इस साल सरकारी कालेजों में आनलाइन प्रक्रिया होने के कारण छात्रों से आवेदन के लिए कोई फीस नहीं ली गई हैं। जबकि पिछले साल 200 रुपये का प्रास्पेक्टस था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निजी कालेजों के प्रास्पेक्टस 400 से 700 के बीच में बेचे जा रहे हैं। ऐसे में, प्रशासन के सरकारी कालेजों में निशुल्क फार्म ने अभिभावकों को राहत प्रदान की है। स्पिक की ओर से वेबसाइट तैयार की गई, जिसमें शहर के 5 सरकारी कालेजों के  साथ सेक्टर-32 स्थित रिजनल इंस्टीट्यूट आफ इंग्लिश में भी दाखिला आनलाइन है। 12 हजार के करीब छात्रों को सरकारी कालेजों में दाखिला दिया जाता है, जबकि अभी तक करीब 26 हजार आवेदन फार्म प्राप्त हो चुके हैं।

सेंट्रलाइज्ड एडमिशन

बीसीए और बीबीए की एडमिशन इस साल भी सेंट्रलाइज्ड होगी। बीसीए की सैंट्रलाइज्ड एडमिशन पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज-46 में होगी। बीबीए की एडमिशन गवर्नमेंट कालेज आफ कामर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्टेशन-42 में होगी। बीसीए व बीबीए के फार्म आनलाइन भरने की और जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 जून है। बीसीए की एडमिशन सामान्य वर्ग की 7 जुलाई और आरक्षण कैटेगरी की 8 जुलाई को होगी। जीसीसीबीए-42 में बीबीए की सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग 7 जुलाई को होगी।


कालेजों के हेल्प डेस्क पर रही भीड़
अगर छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो इसके लिए सभी सरकारी कालेजों में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ बजे से दोपहर 1.30 तक  हेल्प डेस्क के  जरिए छात्रों की मदद की जा रही है। छात्र अपने साथ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज, फैमिली फोटो लेकर कालेज आए।

एंटी रैगिंग हेल्प लाइन

पीजीजीसीजी-11--9872887656
पीजीजीसी-11---9988614151
पीजीजीसीजी-42---9465124924
जीसीसीबीए-42---9888409177
आरआईई-32---7508278711 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed