फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   last date of submission of admission for PG in Panjab University

पीयू से पीजी करना चाहते हैं तो पढ़ें यह खबर

Thu, 17 Apr 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Apr 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
last date of submission of admission for PG in Panjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सत्र 2014-15 के लिए विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित कर लिए हैं।

विज्ञापन


पीजी कोर्स के लिए विद्यार्थी 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पीयू के एलएलएम (एक वर्षीय) एमसीए तीन वर्षीय, एमसीए इवनिंग सेल्फ फाइनेंस, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमए इन पब्लिक हेल्थ, एमए इंग्लिश, एमटेक, (इंस्ट्रूमेंटल, एमएससी इंडस्ट्रियल, एमई, एमकॉम आनर्स, मॉस्टर ऑफ फिजिकल एजूकेशन, एमएससी (आनर्स स्कूल) सहित कई कोर्स शामिल हैं।

पीयू प्रवक्ता के अनुसार, पीजी कोर्स में दाखिले संबंधी प्रॉस्पेक्टस, विभाग में सीटों की संख्या और आवेदन फार्म पीयू वेबसाइट http//cetpg.puchd.ac.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन


सभी कोर्स में दाखिला एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। विभिन्न कोर्स केे एंट्रेंस टेस्ट 13 से 16 जून तक आयोजित किए जाएंगे। एसबीआई ब्रांच में फीस 23 मई को शाम 4 बजे तक जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस संबंधी जानकारी, फोटो और सिग्नेचर 27 मई तक अपलोड करने होंगे। एंट्रेंस टेस्ट के ई-एडमिट कार्ड 6 जून को जारी हो जाएंगे। फीस जमा होने के 24 घंटे बाद भी फीस वाउचर जनरेट नहीं होने की स्थिति में वेवसाइट

cetpg@pu.ac.in पर अपनी दिक्कत भेज सकते हैं।

विभिन्न कैटेगरी में आवेदन फीस में छूट चाहने वालों को अलग से फार्म भरना होगा। जोकि चेयपर्सन या असिस्टेंट रजिस्ट्रार सीईटी सेल से अटेस्टेड होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed