{"_id":"e72220b645c21c48b0064d0dc9e33168","slug":"last-date-application-for-bbau","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू में आवेदन करने का अंतिम मौका आज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीबीएयू में आवेदन करने का अंतिम मौका आज
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंटमप्रेरी एंड इनोवेटिव कोर्सेज में दाखिले के लिए सोमवार को फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है। कुल 48 नए कोर्सेज में से 26 ऐसे हैं, जिनमें दाखिले के लिए मारामारी है।
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंटमप्रेरी एंड इनोवेटिव कोर्सेज में दाखिले के लिए सोमवार को फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
कुल 48 नए कोर्सेज में से 26 ऐसे हैं, जिनमें दाखिले के लिए मारामारी है। बाकी कोर्सेज में भी आवेदन आए हैं लेकिन छात्रों का रुझान बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे कोर्स जिनसे बीबीएयू प्रशासन को काफी उम्मीदें थी, उनकी फीस भी घटाई गई है पर उसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
सीटें भरेंगी तभी होगी पढ़ाई
अगर 50 प्रतिशत तक सीटें भरेंगी, तभी इन्हें चलाया जाएगा। बीबीएयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. कामेश्वर चौधरी ने बताया कि फॉर्म केनरा बैंक की विवि कैंपस स्थित और हजरतगंज शाखा से लिए जा सकते हैं।
ये है फीस स्ट्रक्चर
सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये और एससी- एससी और विकलांग अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये का फॉर्म है।
सोमवार को फॉर्म भरने का अंतिम दिन है। अभ्यर्थी चाहे तो www.bbau.ac.in से ऑनलाइन भी फॉर्म भरे जा सकते हैं। प्रो. चौधरी ने बताया कि सोमवार को ही तय किया जाएगा कि कौन-से कोर्स की प्रवेश परीक्षा कब होगी?
बीटेक में डबल डिग्री को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
बीटेक में मकैनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में दाखिले के लिए अच्छे-खासे आवेदन आए हैं।