फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   last cut off of delhi university

डीयू की आखिरी कटऑफ जारी

Sun, 20 Jul 2014 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Jul 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
last cut off of delhi university

डीयू ने शनिवार को देर शाम आठवीं और अंतिम कटऑफ जारी कर दी। इस लिस्ट में सामान्य के लिए उम्मीदें कम और कोटे के छात्रों के लिए ज्यादा हैं। इस सूची के आधार पर दाखिले 21 और 22 जुलाई को होंगे।

विज्ञापन


इस कटऑफ के आधार पर रिजर्व कैटेगिरी की सीटें बचने पर फिलहाल कुछ तय नहीं हुआ है। संभवत: प्रशासन और कटऑफ की घोषणा करे या फिर कॉलेजों को अपने स्तर पर विज्ञापन के जरिए सीटें भरने की छूट दे।
विज्ञापन


आठवीं कटऑफ में सामान्य वर्ग के लिए आचार्य नरेंद्र देव में बीकॉम में 91.75-96.75 फीसदी तक पर दाखिला लिया जा सकता है, जबकि इसी कोर्स में दौलतराम में 94.76 फीसदी पर मौका है। गार्गी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में 95 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा, जबकि कमला नेहरू में 92-94 पर दाखिले के चांस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से रामलाल आनंद कॉलेज में बीकॉम में 91.5 पर और बीकॉम ऑनर्स में 94 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। वहीं बीए में दौलतराम में 76 फीसदी पर, दिल्ली कॉलेज फॉर आर्ट एंड कॉमर्स में 81.75 पर और अग्रसेन कॉलेज में 82 फीसदी पर दाखिला मिल सकता है।

कई जगह सामान्य के लिए अंग्रेजी ऑनर्स में भी चांस हैं। हंसराज कॉलेज में इस कोर्स में 94.25-96 फीसदी, कालिंदी में 88.25, अग्रसेन में 88.25-90.25 फीसदी और वेंकटेश्वर कॉलेज में बीए में 87.5-89.25 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।


आईपी कॉलेज में इतिहास में 88-90.5, कालिंदी में ईको में 92.5 पर दाखिला लिया जा सकता है। साइंस कॉलेजों में सिर्फ डीडीयू कॉलेज में तीन कोर्स में, नरेंद्र देव कॉलेज में एक कोर्स, दौलतराम में एक कोर्स, देशबंधु में दो कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इस लिस्ट के दाखिले मंगलवार तक होंगे। उसके बाद ही रिजर्व कैटेगिरी की सीटों के भरने के विषय में पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed