फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   Last chance for DU admission application

डीयू में एडमिशन लेने का अंतिम मौका आज

Mon, 16 Jun 2014 03:23 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
Last chance for DU admission application

दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रही दाखिले की दौड़ में शामिल होने के लिए सोमवार को आखिरी मौका है। बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है। लिहाजा छात्रों को सलाह है कि वह सोमवार को समय पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करके दाखिले की दौड़ में शामिल हों।

विज्ञापन


सभी 18 सेंटर पर सुबह नौ बजे से एक बजे तक फॉर्म जमा होंगे। कतार में शामिल छात्रों का फॉर्म समय खत्म होने के बाद भी लिया जाएगा। डीयू में अंडर ग्रेजुएट स्तर की करीब 54 हजार सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


डीयू प्रशासन को जानकारी है कि आखिरी दिन सोमवार को आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होगी। इसलिए प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है।

तो टाइम ओवर होने पर भी जमा हो जाएगा फॉर्म

Last chance for DU admission application

प्रशासन ने कहा है कि कतार में खड़े बच्चे का फॉर्म समय खत्म होने के बाद भी लिया जाएगा। फॉर्म जमा कराने के लिए जितने भी छात्र सेंटर्स पर पहुंचेंगे, किसी को निराश नहीं किया जाएगा। सभी छात्र-छात्राओं के फॉर्म जमा किए जाएंगे। डीयू में शुक्रवार को 2.35 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके है।

एससी-एसटी आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए भी आवेदन का आखिरी मौका है। अगर किसी के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है और उन्होंने आवेदन करना है तो तो वह ओएमआर फॉर्म आवेदन स्लिप के साथ जमा करवा सकते है। वह प्रमाण पत्र के चक्कर में ना पड़े।

उसकी जरूरत दाखिले के वक्त पड़ेगी। इसी तरह जिन छात्रों के पास ओरिजनल मार्कशीट नहीं है वह इंटरनेट मार्कशीट को दिखा कर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्रों को आगे मूल प्रमाण पत्र दिखाने का समय दिया जाएगा।

करेक्शन के लिए फिर करें आवेदन

Last chance for DU admission application

अगर किसी छात्र को लगता है कि उसने पहले जो आवेदन किया है उसमें कुछ गलतियां रह गई है और करेक्शन करना है तो उन्हें दोबारा आवेदन करना होगा। इसके लिए भी उनके पास सिर्फ सोमवार का दिन बचा है।

ऑफलाइन या ऑनलाइन उन्हें सोमवार को ही आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले भी ध्यान दे की आखिरी दिन सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराने भर से आपका आवेदन पक्क नहीं माना जाएगा।

आपको एक बजे तक रजिस्ट्रेशन के साथ फीस भी जमा कराना पडे़गा। अगर ऐसा नहीं कर पाए तो आपका आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

सेंट स्टीफेंस में भी दाखिले का अंतिम दिन

Last chance for DU admission application

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज व जीजस एंड मैरी कॉलेज में भी आवेदन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त होने जा रहा है।

हालांकि दोनों कॉलेज का दाखिला प्रक्रिया डीयू के दूसरे कॉलेज से अलग है। इसमें ओएमआर फॉर्म मान्य नहीं होता है।

इसके लिए आपको अलग से आवेदन करना पड़ेगा। दोनों कॉलेज इस बार सिर्फ ऑनलाइन मंगाया है। इसलिए इन दोनों कॉलेज में दाखिले की चाह रखने वाले छात्र सोमवार तक आवेदन कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed