फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   last chance for admission in delhi university

डीयू: खाली सीटों पर दाखिले का आखिरी मौका

Wed, 30 Jul 2014 02:25 AM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
last chance for admission in delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने का आखिरी मौका है। खाली पड़ी सीटों के लिए 30 और 31 जुलाई को कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि इसमें उन्हीं छात्रों को मौका मिलेगा, जिन्होंने सोमवार को रजिस्ट्रेशन कराया होगा। ज्यादातर कॉलेजों में आरक्षित वर्ग के लिए ही सीटें बची हैं।

बीकॉम ऑनर्स, इंग्लिश ऑनर्स और बीए प्रोग्राम जैसे कई कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। विश्वविद्यालय में 31 जुलाई के बाद कोई भी दाखिला नहीं होगा।

कटऑफ नहीं रजिस्ट्रेशन से होगा दाखिला

last chance for admission in delhi university

डीयू के कई कॉलेजों में अभी भी कई कोर्स में सीटें खाली हैं। इन सीटों पर विश्वविद्यालय ने कटऑफ निकालने के बजाय छात्रों को पंजीकरण कराने के लिए कहा था।

इसके लिए सोमवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने पंजीकरण कराया। जानकारी के मुताबिक एक-एक सीट पर 115 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि छात्रों को मेरिट के आधार पर ही दाखिला मिलेगा।

कॉलेजों ने मेरिट के आधार पर चयनित छात्रों की सूची अपनी वेबसाइट पर लगा दी है। वह 30 जुलाई को कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर चेक करें अपना नाम

last chance for admission in delhi university

बुधवार को दाखिले सुबह 9 से 1 बजे तक होंगे, जबकि शाम की पाली के कॉलेजों में शाम 4 से 7 बजे तक दाखिले होंगे। रामलाल आनंद कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में जनरल सीट पर दाखिला का मौका मिला है।

कॉलेजों ने सलाह दी है जिन छात्रों को मेरिट में जगह मिली है, वह बुधवार को दाखिला ले लें। यही नहीं, कॉलेज की वेबसाइट http://du.ac.in/du/ पर जाकर भी चेक कर लें कि उनका नाम मेरिट सूची में कहां आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed