फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lack of facilities in Himachal Pradesh University.

हवा हो गए ई-मेल से सूचना देने के दावे

Tue, 07 Oct 2014 09:09 AM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in Himachal Pradesh University.

हर सूचना ई-मेल से छात्रों तक पहुंचाने के प्रदेश विवि के दावे हवा हो गए हैं। बीते सत्र में रूसा लागू करते वक्त एचपीयू ने दावा किया था कि रूसा में परीक्षा से संबंधित हर प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। छात्रों को प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरने पर उनकी ई-मेल आईडी पर परीक्षा से संबंधित हर जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। पहले सत्र के परीक्षा फार्म भरने के बाद अब डेटशीट से लेकर दोबारा परीक्षा फार्म भरने की जानकारी छात्रों को कॉलेज और मीडिया के माध्यम से ही दी जा रही है।

विज्ञापन


हालांकि, विवि के पास हर छात्र का ई-मेल आईडी है। विवि ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि से लेकर डेटशीट और परिणाम तक की जानकारी छात्र की ई-मेल पर उपलब्ध करवाने की बात कही थी। सितंबर में नौ माह बाद विवि ने परीक्षा परिणाम तो घोषित किया, मगर इसे सिर्फ अपनी वेबसाइट पर ही उपलब्ध करवाया गया। छात्रों की ई-मेल पर कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में रेगुलर और प्राइवेट छात्रों को हर जानकारी के लिए साइबर कैफे में पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

मेल सर्वर व्यवस्था शुरू नहीं

Lack of facilities in Himachal Pradesh University.

रूसा में यूजी कोर्स के तीसरे और अब पहले सत्र के करीब 72 हजार से अधिक छात्रों के लिए ई-मेल की सुविधा शुरू करने को विश्वविद्यालय अब तक ई-मेल सर्वर स्थापित ही नहीं कर पाया है। इन सब कार्यों के लिए सॉफ्टवेयर बनाने वाले प्रोग्रामर की इसी वर्ष सड़क हादसे में मौत के बाद यह काम ठप पड़ा है।

ई-मेल से होगी विवि की बचत
यूजी में रूसा के तहत पढ़ रहे इन हजारों छात्रों को भी यदि विवि ई-मेल के माध्यम से अपडेट करने और हर जानकारी मुहैया करवाता है तो इससे विवि की पत्राचार में होने वाले खर्च को भी बचा पाएगा। वहीं इससे छात्रों का खर्च भी बचेगा।

प्राचार्यों को भेजी जा रही ई-मेल: सीओई
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल का कहना है कि कॉलेज प्राचार्यों को उनकी ई-मेल आईडी पर सारी सूचनाएं भेजी जा रही हैं। छात्रों के लिए सुविधा मुहैया करवाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed