7 हजार की स्कॉलरशिप चाहिए तो ये परीक्षा दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर बेसिक साइंस में रिसर्च के तौर पर कैरियर बनाने के इच्छुक होनहारों के लिए केंद्रीय वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) बेहद फायदेमंद है। केवीपीवाई टेस्ट क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स को 5 से 7 हजार रुपये तक की मासिक स्कॉलरशिप मिलेगी।
यह स्कॉलरशिप एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई तक दी जाती है। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (नई दिल्ली) की ओर से यह स्कॉलरशिप हर साल दी जाती है। 11वीं और 12वीं में 80 फीसदी (70 रिजर्व कैटेगरी) से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस टेस्ट में बैठ सकते हैं।
गणित और साइंस दोनों विषयों में भी अलग-अलग 80 फीसदी अंक होने जरूरी है। बीएससी के स्टूडेंट भी केवीपीवाई के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के 60 फीसदी से अधिक अंक होने जरूरी हैं।
28 अगस्त तक आवेदन, 2 नवंबर को टेस्ट
टेस्ट में अपीयर होने के लिए विद्यार्थियों को 28 अगस्त तक www.kvpy.org.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के प्रिंट की कापी 8 सितंबर तक भेजनी जरूरी है।
आवेदन फीस 500 रुपये तय की गई है। एससी-एसटी कैटेगरी में कोई फीस नहीं देनी होगी। केवीपीवाई परीक्षा 2 नवंबर को देश भर के चुनिंदा सेंटर पर ली जाएगी।
बेसिक साइंस के फिल्ड में कैरियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए काफी अच्छी स्कॉलरशिप है। हर साल ट्राइसिटी से 2-3 स्टूडेंट को यह स्कॉलरशिप मिल रही है। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की जगह अब बीएससी नॉन मेडिकल जैसे विषयों को स्टूडेंट्स प्राथमिकता दे रहे हैं।
डा.संगीता खन्ना, डायरेक्टर केमिस्ट्री कोचिंग सेंटर सेक्टर-24 चंडीगढ़