फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kurukshetra university ban DLit course

अब इस यूनिवर्सिटी से नहीं कर सकेंगे डी. लिट

Tue, 15 Sep 2015 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 15 Sep 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
kurukshetra university ban DLit course

डी. लिट की उपाधि लेने की सोच रहे युवाओं के लिए बुरी खबर है। देश की एक यूनिवर्सिटी ने इस पर बैन लगा दिया है। वह अब इसे नहीं कराएगी। ये है कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी। कोर्स पर बैन के प्रस्ताव पर केयू की सुप्रीम बॉडी कार्यकारिणी परिषद (ईसी) ने मुहर लगाई है।

विज्ञापन


वहीं कार्यकारिणी परिषद की बैठक में सोमवार को नए कुलपति की नियुक्ति के लिए बनने वाली सर्च कमेटी का गठन कर दो सदस्यों का नामांकन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी कुलपति हरदीप कुमार ने की और बैठक में सभी 18 सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में 47 मुख्य और 5 टेबल एजेंडों को मिलकर 52 मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में 25 मार्च, 30 मार्च व 6 जुलाई को हुई कार्यकारिणी की बैठक के प्रस्तावों को पारित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकेडमिक काउंसिल की बैठक में डी. लिट की डिग्री को नियमित रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, लेकिन ईसी सदस्यों ने काफी देर तक चली चर्चा के बाद इस पर रोक लगा दी है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में इस पर रोक लगाने का प्रमुख कारण ये रहा कि यूनिवर्सिटी में डी. लिट की डिग्री कराने वाले महज तीन प्रोफेसर हैं, इनमें से दो भी जनवरी माह में रिटायर हो रहे हैं।  


सर्च कमेटी का गठन

कार्यकारिणी परिषद की बैठक में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए बनने वाली सर्च कमेटी का गठन कर दो सदस्यों का नामांकन किया गया है। इनमें एक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति कुलदीप चंद और सिक्किम हाईकोर्ट के सेवानिवृत जस्टिस प्रमोद कोहली का नामांकन किया गया है। सर्च कमेटी के तीसरे सदस्य राज्यपाल एवं कुलाधिपति के नोमिनी सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed