{"_id":"4fd7c30d723ec25ec7eed432e00d1cde","slug":"kirron-kher-and-pawan-bansal-share-one-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आमने-सामने होंगे किरण खेर और पवन बंसल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फिर आमने-सामने होंगे किरण खेर और पवन बंसल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 20 May 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनीं किरण खेर के स्वागत के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में आजकल तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर से अभिनय की बारीकियां सीखने वालीं किरण खेर को 24 मई को पीयू डीन एल्युमनी की ओर से आयोजित विशेष सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर निमंत्रण भेजा गया है।
पीयू प्रशासन सांसद को कार्यक्रम में बुलाने के लिए पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। सम्मान समारोह पीयू गोल्डन जुबली हाल में 12 बजे होगा। पीयू डीन एल्युमनी प्रो. अनिल मोंगा ने बताया कि किरण खेर को कार्यक्रम में बुलाने के लिए निमंत्रण भेजा जा चुका है। किरण ने जवाब में कहा है कि 24 मई को बीजेपी का शपथ ग्रहण समारोह नहीं हुआ तो वह जरूर आएंगी। कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एसएस सोढ़ी भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
81 होनहारों को मिलेगी स्कॉलरशिप
पीयू डीन एल्युमनी हर साल पीयू और कॉलेज टॉपर को स्कॉलरशिप देता है। प्रो. अनिल मोंगा ने बताया कि 66 कैंडीडेट को सात हजार रुपये प्रति स्टूडेंट स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
15 विद्यार्थियों को विभिन्न मेमोरियल स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। इस स्कॉलरशिप के तहत 3100 से 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और ट्राफी भी दी जाएगी।
खेर और बंसल होंगे एक मंच पर
डीन एल्युमनी के 24 मई को होने वाले सम्मान समारोह में एल्युमनी के एग्जीक्यूटिव मेंबर और पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल को भी आमंत्रित किया गया है।
ऐसे में पीयू कैंपस में बीजेपी नेता किरण खेर और कांग्रेसी नेता पवन बंसल एक ही मंच पर दिखाई दे सकते हैं। कार्यक्रम में बीजेपी नेता सत्यपाल जैन को भी एग्जीक्यूटिव मेंबर और पीयू एल्युमनी के तौर पर आमंत्रित किया गया है। डीन एल्युमनी इस मौके पर किरण खेर और बंसल को भी सम्मानित करेगी।
किरण को सीनेट में बैठाने की कोशिश
सांसद किरण खेर अब पीयू सीनेट की एक्स ऑफिसो के तौर पर सीनेट में शिरकत करेंगी। पीयू की 25 मई की सीनेट बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को पीयू कुलपति दफ्तर की ओर से किरण खेर को सीनेट एक्स ऑफिसो के तौर पर नामांकित करने के लिए पीयू चांसलर और उपराष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी को फैक्स किया गया है।
पीयू पदाधिकारियों ने इस मामले में कुलपति को सुझाव दिया, जिसके बाद यह काम तेज किया गया। पीयू अधिकारी चाहते हैं कि आगामी सीनेट में किरण खेर की मौजूदगी हो। पिछले 15 सालों से पवन बंसल पीयू सीनेट सदस्य रहे हैं।